बॉलीवुड

दिवंगत अभिनेता Irrfan Khan को फिल्मफेयर ने दिया ट्रिब्यूट तो फूट-फूटकर रोते दिखे बेटे Babil Khan, देखें ये इमोशनल Video

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान भले ही इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उन्हें यादें और उनका काम आज भी लोगों के जहन में बसा हुआ है. हाल ही में आयोजित किये गए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2021 के मंच पर इरफान को याद करते हुए उन्हें इमोशनल ट्रिब्यूट दिया गया.

दिवंगत अभिनेता Irrfan Khan को फिल्मफेयर ने दिया ट्रिब्यूट तो फूट-फूटकर रोते दिखे बेटे Babil Khan, देखें ये इमोशनल Video
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2021 ने इरफान खान को दिया स्पेशल ट्रिब्यूट (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) भले ही इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उन्हें यादें और उनका काम आज भी लोगों के जहन में बसा हुआ है. हाल ही में आयोजित किये गए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2021 (Filmfare Awards 2021) के मंच पर इरफान को याद करते हुए उन्हें इमोशनल ट्रिब्यूट दिया गया. इस समरोह में उनके बेटे बाबिल खान (Babil Khan) भी मौजूद थे. अपने पिता की कमी को पूरा करते हुए बाबिल ने उनके ही कपड़ों में यहां एंट्री की तथा उनके जीवन को सेलिब्रेट किया.

फिल्मफेयर के मंच पर इरफान खान को याद करते हुए आयुष्मान खुराना ने एक स्पेशल कविता के साथ उन्हें ट्रिब्यूट दिया. साथ ही अवॉर्ड सेरेमनी पर फिल्मफेयर ने भी उन्हें विशेष रूप से याद किया जिसे देखकर बाबिल अपने आंसू नहीं रोक पाए.

ये भी पढ़ें: Irrfan Khan के बेटे Babil Khan ने पत्रकारों को लगाई फटकार, Filmfare Awards 2021 के इवेंट पर उनसे पूछा था ऐसा सवाल!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

स्टेज पर अपने पिता की तस्वीर को देखकर बहिल यहां फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर फिल्मफेयर ने शो के टीजर को भी शेयर किया है. इस ग्रैंड इवेंट को कलर्स टीवी पर कल यानी 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे प्रसारित किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2021 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).