बॉलीवुड

सचिन तेंदुलकर को बेटा मानने वाली लता मंगेशकर ने क्रिकेटर के जन्मदिन पर ये फोटोज शेयर करके दी बधाई

किकेट के गॉड यानि सचिन तेंदुलकर का आज यानि 24 अप्रिल को 47 साल के हो गए है. इस अवसर पर उन्हें लाखों फैंस सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे है. इसी बीच भारतरत्न लता मंगेशकर ने भी मास्टर ब्लास्टर को बधाई देते हुए अपना प्यार जाहिर किया है.

सचिन तेंदुलकर को बेटा मानने वाली लता मंगेशकर ने क्रिकेटर के जन्मदिन पर ये फोटोज शेयर करके दी बधाई
लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर (Photo Credits: Twitter)

किकेट के गॉड यानि सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का आज यानी 24 अप्रिल को 47 साल के हो गए है. इस अवसर पर उन्हें लाखों फैंस सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. इसी बीच भारतरत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने भी मास्टर ब्लास्टर को बधाई देते हुए अपना प्यार जाहिर किया है.

लता मंगेशकर ने अपने ट्वीटर (Twitter) अकाउंट पर सचिन की फोटो शेयर की है और साथ ही कैप्शन में लिखा है, 'नमस्कार सचिन आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं. इश्वर करे आपकी उम्र लंबी और आप हमेशा सुखी रहे ये मेरी मंगलकामना. घर में सभी परिवार को मेरा नमस्कार.

लता मंगेशकर  ने जो फोटो शेयर की है एक फोटो में सचिन पत्नी अंजलि और लता के साथ है. तो वहीं दूसरे फोटो में शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे और अमिताभ बच्चन सचिन और लता के साथ है. तो वहीं तीसरे फोटो में सचिन और लता मंगेशकर एक दूसरे का अभिवादन कर रहे है.बता दें कि लता मंगेशकर उन्हें अपना बेटा मानती है सचिन भी उन्हें मां की तरह ही सन्मान और आदर देते है

मास्टर ब्लास्टर सचिन ने इस साल अपना बर्थडे नहीं मनाने का फैसला किया है. उन्होंने यह फैसला कोरोना वायरस की वजह से लिया है. ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे.

सचिन के बर्थडे पर उनके लाखों करोड़ों फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई सोशल मीडिया अकाउंट पर  दे रहे है. ट्विटर पर #Happybirthdaysachin, #Godofcricket, #MasterBlaster  ये हैशटैग ट्रेंड कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).