Laal Singh Chaddha: कोरोना के चलते टली आमिर खान-करीना कपूर स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज, अब इस दिन देगी दस्तक
आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पर भी कोरोना का असर पड़ता दिखाई दे रहा है. इस फिल्म की रिलीज नई तारीख पर टाल दी गई है. फिल्म पत्रकार रमेश बाला ने आज ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि आमिर खान प्रोडक्शन्स और वायकॉम 18 प्रोडक्शन्स ने फैसला लिया है कि इस फिल्म को क्रिसमस 2021 पर रिलीज किया जाएगा.
- Read in
- English
Laal Singh Chaddha: आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पर भी कोरोना का असर पड़ता दिखाई दे रहा है. इस फिल्म की रिलीज नई तारीख पर टाल दी गई है. फिल्म पत्रकार रमेश बाला ने आज ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि आमिर खान प्रोडक्शन्स और वायकॉम 18 प्रोडक्शन्स ने फैसला लिया है कि इस फिल्म को क्रिसमस 2021 पर रिलीज किया जाएगा.
आमिर और करीना स्टारर इस फिल्म में मोना सिंह भी लीड रोल में हैं. मिड-डे पर छपी एक रिपोर्ट में कहा गया कि फिल्म के मेकर्स के इस फैसले से ये बात साफ हो गई है कि वो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं करना चाहते और इसलिए इसे लेकर जल्दबाजी नहीं की जा रही है.
. @Viacom18Studios makes a big announcement with the new release date of Aamir Khan Productions' #LaalSinghChaddha.
The film will now release in cinemas on #Christmas2021. Starring @aamir_khan & #KareenaKapoorKhan in lead along with #MonaSingh.
— Ramesh Bala (@rameshlaus) August 10, 2020
ये भी बताया जा रहा है कि फिल्म में कारगिल युद्ध और बाबरी मस्जिद विध्वंस की कहानी को भी पेश किया जाएगा. ये भी पढ़ें: आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर आई बड़ी खबर, सितंबर से शुरू हो सकती है शूटिंग
आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं और ये फिल्म टॉम हैंक्स की मशहूर फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' से प्रेरित है. आमिर खान ने साल 2019 में अपने जन्मदिन के दौरान इस फिल्म की घोषणा की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2020 02:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

