Kunal Khemu ने बेटी इनाया नौमी खेमू के नाम का बनवाया टैटू
बेटी के जन्मदिन के मौके पर कुणाल ने अपने दिल के करीब इनाया का देवगिरी स्टाईल में नाम लिखवाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है. कुणाल का यह टैटू सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.
बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू (Kunal Khemu) ने अपने बेटी इनाया नौमी खेमू (Inaaya Naumi Kemmu) के जन्मदिन के मौके पर अपनी बेटी के नाम का टैटू निकलवाया है. कुणाल आए दिन अपनी और इनाया की प्यारसी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. वहीं कुणाल के लिए इनाया के साथ बिताया हुआ हर एक पल अनमोल हैं. अपनी बेटी के जन्मदिन के मौके पर कुणाल ने अपने दिल के करीब इनाया का देवगिरी स्टाईल में नाम लिखवाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है. कुणाल का यह टैटू सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.
कुणाल खेमू में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी टैटू की फोटो शेयर कर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. जिसमें कुणाल ने कैप्शन में लिखा,"इस टैटू की इंक मेरे दिल के काफी करीब है. मेरी छोटी सी बेटी हमेशा मेरे दिल का हिस्सा रहेगी. उसका नाम इनाया देवनागरी लिखा है और उसका मध्य नाम नामी जो कि देवी दुर्गा का नाम है. दुर्गा को बीच में लाल बिंदी और त्रिशुल के तौर पर दिखाया है." कुणाल की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. कुणाल के कई सारे फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यह भी पढ़े: Taimur Ali Khan Cute Photos: करीना कपूर ने शेयर की बेटे तैमूर अली खान और इनाया नौमी खेमू की ये क्यूट फोटो
बता दें कि अपने भाई तैमूर अली खान की तरह इनाया खेमू की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए रहते हैं. इनाया के द्वारा गायत्री मंत्र का जाप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था. वहीं कुणाल ने भी डॉटर्स डे पर इनाया की प्यारीसी फोटो शेयर कर प्यार भरे मैसेज के साथ उस दिन को अपने बेटी के साथ सेलिब्रेट किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2020 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

