Kumar Ramsay Passes Away: नहीं रहें रामसे ब्रदर्स के कुमार रामसे, 85 साल की उम्र में ली आखिरी सांसे
रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार सुबह 5:30 बजे कुमार रामसे को हार्ट अटैक आया. जिसके चलते उनका निधन हो गया.
दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के निधन के बाद अब बॉलीवुड के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है. रामसे ब्रदर्स के साथ भाइयों में से एक भाई कुमार रामसे (Kumar Ramsay) का मुंबई में स्थित उनके घर पर निधन हो गया. दरअसल 70 से लेकर 90 के दशक तक हॉरर फिल्मों का निर्माण करने वाले रामसे ब्रदर्स काफी पॉपुलर थे. उनकी फिल्मों को B बिग्रेड के तौर पर गिना जाता था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कमाल कर देती थी. दर्शक इन फिल्मों पर जमकर प्यार लुटाते थे.
ऐसे में अब फैंस के लिए एक दुख भरी खबर सामने आई है. एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार सुबह 5:30 बजे कुमार रामसे को हार्ट अटैक आया. जिसके चलते उनका निधन हो गया. कुमार रामसे के बेटे गोपाल रामसे ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि आज सुबह 5:30 बजे पापा को नींद में हार्ट अटैक आया और वह चल बसे वह 85 साल के हैं उन्हें दूसरी कोई बीमारी नहीं थी.
रिपोर्ट के मुताबिक कुमार रामसे का अंतिम संस्कार पवई में स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा. आपको बता दें कि रामसे ब्रदर्स बैनर के तले 25 से भी ज्यादा फिल्में बनी और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की.