बॉलीवुड

वीडियो पोस्ट कर केआरके ने पूछा क्या रकुल प्रीत सिंह खरीद रही थी शराब? एक्ट्रेस ने दिया तगड़ा जवाब

केआरके इस सवाल पर अब बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने भी तगड़ा जवाब दिया है. एक्ट्रेस ने लिखा क्या बात है मुझे पता नहीं था कि मेडिकल स्टोर वाले भी अब शराब बेच रहें हैं.

वीडियो पोस्ट कर केआरके ने पूछा क्या रकुल प्रीत सिंह खरीद रही थी शराब? एक्ट्रेस ने दिया तगड़ा जवाब
कमाल आर खान और रकुल प्रीत (Image Credit: Facebook and Instagram)

बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (Kamal R Khan) सोशल मीडिया पर आए दिन अपने विवादित ट्वीट के चलते लोगों के निशाने पर रहते हैं. लेकिन केआरके हैं कि मानने को तैयार ही नहीं है वो आए दिन बॉलीवुड के कई सेलेब्स को आड़े हाथ लेते रहते हैं. ऐसे में अब एक बार फिर केआरके को खरी खरी सुनने को मिला है. दरअसल लॉकडाउन के चलते लोग अपने घरों पर ही बने हुए है और बेहद जरूरी सामानों के लिए ही बाहर निकल रहें हैं. ऐसे में रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो मास्क पहन पहने हुए सामान की खरीदी कर कार की तरफ बढ़ रही हैं.

ऐसे में केआरके ने एक्ट्रेस रकुल प्रीत के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करके सवाल पूछा है कि क्या वो शराब खरीद रही थी? यह भी पढ़े: सोशल मीडिया पर सेलेब्स को निशाना बनाने वाले कमाल आर खान का एल्बम हुआ रिलीज तो लोग ऐसे उड़ा रहे हैं मजाक

केआरके इस सवाल पर अब बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने भी तगड़ा जवाब दिया है. एक्ट्रेस ने लिखा क्या बात है मुझे पता नहीं था कि मेडिकल स्टोर वाले भी अब शराब बेच रहें हैं.

दरअसल वीडियो को ध्यान से देखने से पता चलता है कि रकुल एक मेडिकल स्टोर से लौट रही हैं. ऐसे में रकुल ने केआरके सवाल पर जवाब देने में देरी नहीं की. आपको बता दे कि केआरके इस लॉकडाउन के माहौल में भी लोगों पर निशाना साधने से पीछे नहीं हट रहें हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 11:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).