बॉलीवुड

Salman Khan vs KRK: कोर्ट केस से घबराए केआरके ने Salim Khan से मांगी मदद, कहा- Case ने करें, Video डिलीट कर दूंगा

सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' को लेकर कुछ दिनों पहले स्वयं-घोषित फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान ने उर्फ केआरके ने रिव्यू वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने एक्टर की उम्र से लेकर उनके कम की जमकर खिल्ली उड़ाई थी.

Salman Khan vs KRK: कोर्ट केस से घबराए केआरके ने Salim Khan से मांगी मदद, कहा- Case ने करें, Video डिलीट कर दूंगा
कमाल रशीद खान, सलमान खान और सलीम खान (Photo Credits: Instagram)

KRK Apologizes to Salman Khan and Salim Khan: सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' को लेकर कुछ दिनों पहले स्वयं-घोषित फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान ने उर्फ केआरके ने रिव्यू वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने एक्टर की उम्र से लेकर उनके कम की जमकर खिल्ली उड़ाई थी. ये बात सलमान को रास नहीं आई और उन्होंने केआरके पर मानहानि का केस दर्ज कर दिया. अब अपने ऊपर केस दर्ज होने के बाद केआरके के तेवर ढीले पड़ते नजर आ रहे हैं.

केआरके ने सलमान खान और सलीम खान से अनुरोध करते हुए ट्वीट कर कहा कि उनका इरादा सलमान या उनकी फिल्मों को नुकसान पहुंचाने का नहीं था और ये केवल मजे के लिए ऐसा करते थे. अगर सलमान को इस बात से ऐतराज है तो वो आज के बाद से उनकी फिल्मों का रिव्यू नहीं करेंगे. इसी के साथ केआरके ने आश्वासन देते हुए कहा कि वो अपना राधे का रिव्यू वीडियो डिलीट कर देंगे. लेकिन उनके खिलाफ किया गया केस वापस ले लिया जाए.

केआरके ने ट्विटर पर लिखा, "सलीम खान साहब, मैं यहां सलमान की फिल्में और उनका करियर बर्बाद करने नहीं आया हूं. मैं केवल मजे के लिए फिल्मों का रिव्यू करता हूं. अगर मुझे पता होता कि सलमान को मेरे रिव्यू से फर्क पड़ता है तो मैं उनकी फिल्मों का रिव्यू ही नहीं करता. वो मुझसे कह देते कि मैं उनकी फिल्म का रिव्यू न करूं, मैं नहीं करता."

ये भी पढ़ें: Salman Khan ने KRK के खिलाफ दर्ज किया मानहानि का केस, फिल्म ‘Radhe’ का दिया था ऐसा रिव्यू

अपने अगले ट्वीट में केआरके ने लिखा, "इसलिए आपको मुझे फिल्म रिव्यू करने से रोकने के लिए केस दर्ज करने की जरुरत नहीं है. सलीम सर, मैं यहां आपको दुखी करने नहीं आया हूं. मैं भविष्य में उनकी फिल्मों का रिव्यू नहीं करूंगा. कृपया उनसे कहें कि इस केस के साथ आगे न बढ़ें. मैं अपना रिव्यू वीडियो भी डिलीट कर दूंगा. धन्यवाद सलीम साहब!"

केआरके को अपने रिव्यू वीडियो में सलमान के लिए किये गए शब्दों का अंदाजा है और यही वजह है कि वो ये बात अच्छे से जानते हैं कि अगर ये केस आगे बढ़ता है तो इसमें किसका नुकसान होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2021 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).