बॉलीवुड

Kriti Sanon Tests Positive for Coronavirus: एक्ट्रेस कृति सैनन को हुआ कोविड-19, टाइगर श्रॉफ समेत इन सेलिब्रिटीज ने कहा- गेट वेल सून

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने आज पुष्टि करते हुए बताया कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. हाल ही में मीडिया में खबरें सुनने को मिली थी जिसमें ये दावा किया गया था कि कृति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

Kriti Sanon Tests Positive for Coronavirus: एक्ट्रेस कृति सैनन को हुआ कोविड-19, टाइगर श्रॉफ समेत इन सेलिब्रिटीज ने कहा- गेट वेल सून
(Photo Credits: Facebook/ Filmydrama)

Kriti Sanon Tests Positive for Coronavirus: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने आज पुष्टि करते हुए बताया कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. हाल ही में मीडिया में खबरें सुनने को मिली थी जिसमें ये दावा किया गया था कि कृति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके बाद आज एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया पर अपनी स्वास्थ की जानकारी दी है.

कृति ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "मैं सभी को सूचित करना चाहूंगी कि मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं. इसमें चिंता करने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि मैं पूरी तरह से बेहतर महसूस कर रही हूं और मैंने बीएमसी और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार खुद को क्वारंटाइन कर लिया है. इसलिए मैं अब इस समय से लडूंगी, आराम करूंगी और जल्द काम पर लौट आउंगी. तब तक मैं सभी की शुभकमानाओं को पढ़ रही हूं और ये काम कर रही हैं. सुरक्षित रहो दोस्तों, महामारी अब तक गई नहीं है."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

कृति के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक्टर टाइगर श्रॉफ, एकता कपूर, भूमि पेडनेकर, जैकलीन फर्नांडिज, प्रीती जिंटा समेत अन्य सेलिब्रिटीज ने कमेंट करते हुए उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की है.

ये भी पढ़ें: Kriti Sanon Tests Positive for COVID-19: कृति सैनन हुईं कोरोना पॉजिटिव: रिपोर्ट

बात करें वर्कफ्रंट की तो कृति जल्द ही अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिज और अरशद वारसी के साथ फिल्म 'बच्चन पांडे' में नजर आएंगी. ये फिल्म 22 जनवरी, 2021 को रिलीज के लिए सेट की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2020 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).