Kriti Sanon ने 'Raabta' के 4 साल पूरे होने पर Sushant Singh Rajput की याद में किया भावुक कर देने वाला पोस्ट, देखें Video
कृति सैनन और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'राबता' को रिलीज हुए आज 4 साल पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर कृति और फिल्म की टीम दिवंगत अभिनेता को याद कर रहे हैं और इस बात से दुखी हैं कि इसका जश्न मनाने के लिए एक्टर उनके साथ मौजूद नहीं हैं.
कृति सैनन (Kriti Sanon) और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फिल्म 'राबता' (Raabta) को रिलीज हुए आज 4 साल पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर कृति और फिल्म की टीम दिवंगत अभिनेता को याद कर रहे हैं और इस बात से दुखी हैं कि इसका जश्न मनाने के लिए एक्टर उनके साथ मौजूद नहीं हैं. 'राबता' के 4 साल पूरे होने पर आज कृति ने सुशांत को याद करते हुए सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.
कृति सैनन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की शूटिंग का बिहाइंड द सीन्स वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो सुशांत संग नजर आ रही हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "तन लड़े, तन मूक जाए, रूह जुड़े, जुड़ी रह जाए...मैं कनेक्शन में विश्वास रखती हूं, मेरा मानना है कि अगर हमें किसी से मिलना होता है तो हम मिलते हैं. सुशांत, डीनो और मैडॉक फिल्म्स के साथ मेरा राबता होना लिखा था..फिल्में आती हैं और जाती हैं. लेकिन हर एक फिल्म कई यादें दे जाती हैं...जो कनेक्शन हम बनाते हैं और जो लम्हें हम एक दूसरे के साथ गुजरते हैं वो हमारे साथ रह जाती हैं. राबता मेरी सबसे बेहतरीन और सबसे यादगर अनुभवों में से एक रही और हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी. मुझे बिलकुल नहीं पता था कि ये हमारी पहली और आखिरी फिल्म होगी."
View this post on Instagram
बता दें कि फिल्म 'राबता' में सुशांत और कृति के साथ वरुण शर्मा, जिम सारभ और राजकुमार राव ने भी काम किया था. 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन दिनेश विजान ने किया था. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2021 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

