'लुका छुप्पी' की सफलता के बाद कृति सेनन ने बढ़ाई अपनी फीस, सरोगेसी पर आधारित फिल्म में करेंगी काम
कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'लुका छुप्पी' (Luka Chuppi) ने बॉक्स ऑफिस पर लाजवाब प्रदर्शन किया था. फिल्म में कृति और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की केमिस्ट्री की खूब प्रशंसा की गई थी. साथ ही कृति के अभिनय को भी खूब सराहा गया था
कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'लुका छुप्पी' (Luka Chuppi) ने बॉक्स ऑफिस पर लाजवाब प्रदर्शन किया था. फिल्म में कृति और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की केमिस्ट्री की खूब प्रशंसा की गई थी. साथ ही कृति के अभिनय को भी खूब सराहा गया था. अब कृति अपने अगले प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही हैं. खबरों की माने तो 'लुका छुप्पी' की सफलता के बाद कृति ने फीस पहले के मुकाबले 40 प्रतिशत बढ़ा दी है. सरोगेसी पर आधारित एक फिल्म के लिए कृति ने फीस बढ़ाई है.
मिडडे की रिपोर्ट के अनुसार, "लुका छुप्पी बहुत ही कम बजट में बनी थी लेकिन यह फिल्म हिट साबित हुई. दिनेश विजन को इससे काफी फायदा हुआ. अमर कौशिक की फिल्म सरोगेसी पर आधारित है तो कृति के किरदार को कहानी बढ़ाने होगी. पिछली फिल्मों की सफलता के बाद ज्यादा फीस मांगना जायज है. आने वाली फिल्मों के लिए वह अपनी फीस में 40 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती हैं."
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें:- कृति सेनन ने अपनी हॉटनेस से मचाया तहलका, बिकिनी वीडियो हुआ वायरल
कृति जल्द ही फिल्म 'पानीपत' में नजर आएंगी. फिल्म में अर्जुन कपूर भी अहम भूमिका में है. आशुतोष गोवारिकर फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. इसके अलावा कृति को अक्षय के साथ 'हाउसफुल 4' में देखा जाएगा. साथ ही वह दिलजीत दोसांझ और वरुण शर्मा के साथ 'अर्जुन पटियाला' में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2019 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

