टीवी

Koffee With Karan 6: सैफ अली खान की एक्स-वाइफ अमृता सिंह को लेकर करीना कपूर का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- शादी के बाद अभी तक...

'कॉफी विद करण सीजन-6' (Koffee With Karan Season 6) की समाप्ति हो चुकी है. रविवार रात इस सीजन के फिनाले एपिसोड का प्रसारण किया गया. शो के फिनाले में बॉलीवुड की दो खूबसूरत अभिनेत्रियां पहुंची थी

Koffee With Karan 6: सैफ अली खान की एक्स-वाइफ अमृता सिंह को लेकर करीना कपूर का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- शादी के बाद अभी तक...
करीना कपूर, अमृता सिंह और सैफ अली खान (Photo Credits: Instagram and Twitter)

'कॉफी विद करण सीजन-6' (Koffee With Karan Season 6)  की समाप्ति हो चुकी है. रविवार रात इस सीजन के फिनाले एपिसोड का प्रसारण किया गया. शो के फिनाले में बॉलीवुड की दो खूबसूरत अभिनेत्रियां पहुंची थी. हम करीना कपूर (Kareena Kapoor) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बात कर रहे हैं. शो में करण जौहर (Karan Johar) से बातचीत के दौरान दोनों एक्ट्रेस्स ने कई बड़े खुलासें किए. करण जौहर ने करीना से सैफ की एक्स वाइफ अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी सवाल किया.

करीना ने करण के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, " सैफ से शादी होने के बाद मेरी अभी तक अमृता सिंह से मुलाकात नहीं हुई हैं. मेरे दिल में उनके लिए बहुत सम्मान है. 'कभी खुशी कभी गम' की शूटिंग के समय मेरी उनसे मुलाकात हुई थी. उस वक्त उन्होंने मुझे सारा से मिलवाया था."

यह भी पढ़ें:-  Koffee With Karan: अभिषेक बच्चन की इस फिल्म को देखकर अमिताभ बच्चन की आंखों में आ गए थे आंसू

आपको बता दें कि सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी साल 1991 में हुई थी. दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर था. और इसी वजह से सैफ के माता-पिता इस रिश्ते से खुश नहीं थे. शादी के कुछ समय के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगी. फिर साल 2004 में सैफ और अमृता का तलाक हो गया था. साल 2012 में करीना कपूर के साथ सैफ अली खान ने शादी रचाई.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2019 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).