प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत इन तीन लोगों के साथ डिनर करना चाहती हैं कैटरीना कैफ
सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों फिल्म 'भारत' (Bharat) के प्रमोशन्स में वयस्त हैं. फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों फिल्म 'भारत' (Bharat) के प्रमोशन्स में वयस्त हैं. फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इंडिया टुडे को दिए गए इंटरव्यू में कैटरीना से पूछा गया कि वो तीन लोग कौन है जिनके साथ वह डिनर पर जाना चाहती हैं. कैटरीना ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह अमेरिकन एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो के साथ डिनर करना चाहेंगी.
इसके बाद कैटरीना ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फॉर्मर युनाइटेड स्टेट सेक्रेटरी कोंडोलीजा राइज के नाम भी लिए. प्रमोशन्स के दौरान कैटरीना ने सलमान खान की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि, "सलमान काफी मजाकिया हैं. वह एक ऐसे इंसान हैं जो आपको पूरी छूट देते हैं ताकि आप चीजों को देखकर अच्छे से समझ सके. सलमान के अपने कुछ सिस्टम हैं, जो कभी-कभार काफी कठिन भी लग सकते हैं."
यह भी पढ़ें:- आमिर खान की राह पर नहीं चलेंगे सलमान खान, फिल्म 'भारत' को लेकर लिया ये बड़ा फैसला
आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है. उम्मीद लगाई जा रही है कि पहले दिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी. ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार 'भारत' पहले दिन 40 से 45 करोड़ का बिजनेस कर सकती है. हालांकि, 5 जून को भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच खेलेगी. मैच का असर फिल्म 'भारत' के कलेक्शन पर पड़ सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2019 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

