फिल्म 'भारत' में प्रियंका चोपड़ा की जगह नजर आएंगी यह एक्ट्रेस, निर्देशक ने खुद किया खुलासा
फिल्म 'भारत' में प्रियंका और सलमान की जोड़ी को देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक थे पर हाल ही में प्रियंका ने इस फिल्म से अपना नाम वापिस लेकर सबको हैरान कर दिया था
फिल्म 'भारत' में प्रियंका और सलमान की जोड़ी को देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक थे पर हाल ही में प्रियंका ने इस फिल्म से अपना नाम वापिस लेकर सबको हैरान कर दिया था. खबरों की माने तो प्रियंका ने अपनी शादी की वजह से यह फैसला लिया है. निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर बताया था कि एक बहुत ही खास वजह से प्रियंका ने यह फैसला लिया है. उन्होंने लिखा था कि, "हां प्रियंका चोपड़ा अब फिल्म 'भारत' का हिस्सा नहीं हैं और इसकी वजह बहुत ही स्पेशल है. उन्होंने हमें इस फैसले के बारे में बताया और हम उनके लिए काफी खुश हैं."
'भारत' से प्रियंका की एग्जिट के बाद कहा जा रहा था कि कैटरीना कैफ इस फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं और अब निर्देशक अली अब्बास जफर ने इस खबर पर मोहर लगा दी है. मुंबई मिरर से बात करते हुए अली अब्बास जफर ने कहा कि, "मैं कैटरीना और सलमान के साथ दोबारा काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं. पास्ट में हमने काफी अच्छा काम किया है."
Yes Priyanka Chopra is no more part of @Bharat_TheFilm & and the reason is very very special , she told us in the Nick of time about her decision and we are very happy for her ... Team Bharat wishes @priyankachopra loads of love & happiness for life 😊😉😍
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) July 27, 2018
आपको बता दें कि अली अब्बास जफर ने इससे पहले भी सलमान और कैटरीना के साथ काम किया है. सलमान और कैटरीना की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का निर्देशन उन्होंने ही किया था. यह फिल्म पिछले साल दिसंबर के महीने में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2018 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

