बॉलीवुड

उरी एक्टर विक्की कौशल के जन्मदिन पर आया कैटरीना कैफ का जोश से भरा बर्थडे विश, यहां पढ़ें

फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले एक्टर विक्की कौशल आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर देश और दुनिया में मौजूद उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई संदेश दे रहे हैं.

उरी एक्टर विक्की कौशल के जन्मदिन पर आया कैटरीना कैफ का जोश से भरा बर्थडे विश, यहां पढ़ें
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ (Photo Credits: Instagram)

फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' (Uri: The Surgical Strike) से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर देश और दुनिया में मौजूद उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई संदेश दे रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री में विक्की की खास दोस्त कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने भी आज उनके जन्मदिन पर उन्हें विश करते हुए सोशल मीडिया पर एक मैसेज पोस्ट किया है.

कैटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्की को टैग करते हुए लिखा, "यह जोश इसी तरह से बना रहे हैप्पी बर्थडे विक्की कौशल."

विक्की कौशल के लिए कैटरीना कैफ का पोस्ट (Photo Credits: Instagram)

आपको बता दें कि कैटरीना के साथ विक्की के रिलेशनशिप की खबरें काफी समय से मीडिया में सुनने को मिल रही हैं. लेकिन इस विषय पर इन दोनों नहीं चुप्पी साध रखी है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि विक्की और कैटरीना एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: COVID-19 लॉकडाउन के बीच विक्की कौशल साधारण तरीके से मनाएंगे अपना जन्मदिन

बताते चलें कि विक्की को सपोर्ट करने के लिए उनके फिल्म 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर कैटरीना पहुंची थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).