#MeToo में फंसे विकास बहल के साथ काम नहीं कर रही हैं कैटरीना कैफ, फिल्म 'डेडली' को लेकर पेश की ये सफाई
कैटरीना कैफ की लेकर मीडिया में खबर वायरल हो रही है कि वो जल्द ही 'सुपर 30' डायरेक्टर विकास बहल की आनेवाली फिल्म 'डेडली' में काम करने जा रही हैं. इसे लेकर किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी लेकिन कहा जा रहा था कि फिल्म के लिए कैटरीना ने हामी भर दी है और इसकी शूटिंग मई से शुरू होनी है. मुंबई मिरर में छपी एक खबर में इस बात का दावा किया गया था.
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की लेकर मीडिया में खबर वायरल हो रही है कि वो जल्द ही 'सुपर 30' (Super 30) डायरेक्टर विकास बहल की आनेवाली फिल्म 'डेडली' (Deadly) में काम करने जा रही हैं. इसे लेकर किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी. लेकिन कहा जा रहा था कि फिल्म के लिए कैटरीना ने हामी भर दी है और इसकी शूटिंग मई से शुरू होनी है. मुंबई मिरर में छपी एक खबर में इस बात का दावा किया गया था.
हालांकि हफिंगटन पोस्ट के पत्रकार ने इस बात आपात्ति जताते हुए कहा कि मीटू (Me Too) में फंसे विकास बहल के साथ कैटरीना काम करने जा रही हैं. इस बात को लेकर जब उन्होंने कैटरीना से बात की तो उन्होंने इस खबर को पूरी तरह से गलत करार दिया. ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Coronavirus Outbreak: कैटरीना कैफ ने घर में धोए बर्तन, Video शेयर कर कही ये बात
Gentle reminder that Vikas Bahl - who according to a Mirror report is doing a film with Katrina and Bachchan next - sexually assaulted a young woman at a Bombay Velvet party in Goa. I hope Katrina thinks through this *very* troubling decision of hers: https://t.co/zg3WQmA3yC
— Ankur Pathak (@aktalkies) March 23, 2020
आपको बता दें कि विकास बहल पर आरोप है कि उन्होंने अपनी एक महिला कर्मचारी के साथ बदसलूकी करते हुए उनका यौन शोषण किया. इसी बात को लेकर अब सवाल खड़े किये जा रहे हाँ कि क्या कैटरीना वाकई विकास के साथ फिल्म करने जा रही हैं? लेकिन अब खुद कैटरीना ने इस रिपोर्ट्स को झूठा बताया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2020 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

