बॉलीवुड

कोरोना संग लड़ रहे Kartik Aaryan ने फोटो शेयर कर कहा- सब उल्टा दिख रहा है

अभिनेता सोशल मीडिया पर अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता है. ऐसे में अब कार्तिक आर्यन ने एक बार फिर फैंस संग दिलचस्प तस्वीरें शेयर की हैं.

कोरोना संग लड़ रहे Kartik Aaryan ने फोटो शेयर कर कहा- सब उल्टा दिख रहा है
कार्तिक आर्यन (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) हाल ही में कोरोना (Corona) संक्रमित हो गए. उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये सभी फैंस को दी. तो वहीं फैंस भी इस खबर को सुनने के बाद कार्तिक के जल्द ठीक होने की कामना करते दिखाई दिए. वेल इन सबके बावजूद अभिनेता सोशल मीडिया पर अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता है. ऐसे में अब कार्तिक आर्यन ने एक बार फिर फैंस संग दिलचस्प तस्वीरें शेयर की हैं.

कार्तिक आर्यन ने जो फोटो शेयर की है उसमें वो हाथों के बल पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर करने के बाद कार्तिक ने लिखा कि कोविड के बाद सब कुछ उल्टा दिख रहा है. गुड मॉर्निंग.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

आपको बता दे कि पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के कई सितारें कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. आमिर खान, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, परेश रावल, मिलिंद सोमन, आर माधवन और फातिमा सना शेख भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.

फिल्मों की बात करें तो कार्तिक आर्यन भूल भुलैया 2 की शूटिंग कर रहे थे. इस फिल्म में कार्तिक संग कियारा आडवाणी और तब्बू भी नजर आयेंगी. इस फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट कर रहें हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2021 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).