करीना कपूर ने बेटे तैमूर अली खान और पति सैफ अली खान के साथ शेयर की अपनी वेकेशन फोटो, Hot बिकिनी में आईं नजर
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट्स से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं. करीना ने हाल ही में इंटरनेट पर अपनी थ्रोबैक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो अपने बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं.
Kareena Kapoor Hot Photo: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट्स से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं. करीना ने हाल ही में इंटरनेट पर अपनी थ्रोबैक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो अपने बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं. इस फोटो में करीना अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) और पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ नजर आईं. ये फोटो उस समय की है जब वो अपने परिवार के साथ वेकेशन पर गई हुईं थी.
करीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस फोटो को शेयर की है जिसे पोस्ट करके उन्होंने लिखा, "मैं बीच का सपना नहीं देख रही हूं, तुम देख रहे हो! मुझे वहां वापस ले लो."
इस फोटो में करीना बीच के किनारे बिकिनी पहनकर बैठी हुई नजर आ रही हैं वहीं उनके साथ तैमूर और सैफ नारियल पानी पीते हुए दिख रहे हैं.
क्वारंटाइन के इन दिनों में करीना अपने वेकेशन के इन दिनों को बेहद मिस कर रही हैं और इसी के चलते इन्होंने अपनी इस फोटो को अपने फैंस के साथ शेयर किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2020 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

