बॉलीवुड

सारा अली खान को लेकर करीना ने दिया ये बड़ा बयान

अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि उनकी सौतेली बेटी सारा अली खान पैदाइशी स्टार हैं.....फिल्म में सारा के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हैं.....

सारा अली खान को लेकर करीना ने दिया ये बड़ा बयान
करीना कपूर खान और सारा अली खान ( Photo Credit- Yogen shah

मुंबई: अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि उनकी सौतेली बेटी सारा अली खान पैदाइशी स्टार हैं. करीना ने रविवार को लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स-2018 के दौरान मीडिया से बातचीत में यह कहा. करीना और सारा के बीच अच्छे संबंध हैं. सारा जल्द ही फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में आगाज करने जा रही है, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा था कि वह करीना के पेशेवर रवैये से बेहद प्रभावित हैं और वह उनके इस गुण को अपनाना चाहेंगी.

करीना से जब सारा के डेब्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंेने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि फिल्म सुपरहिट होगी लेकिन इससे इतर मुझे लगता है कि वह एक पैदाइशी स्टार है." पुरस्कार समारोह में 'वीरे दी वेडिंग' की चारों मुख्य अभिनेत्रियों को 'कॉन्फिडेंट ब्यूटी ऑफ द ईयर' का लक्स गोल्डन रोड अवॉर्ड प्रदान किया.

यह भी पढ़ें:  सारा अली खान ने किया खुलासा पिता सैफ को खुश रखती हैं ये बातें

करीना से जब पूछा गया कि क्या वह रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में शामिल होंगी तो उन्होंने इसका जवाब हां में दिया. 'केदारनाथ' एक रोमांटिक फिल्म है जिसकी पृष्ठभूमि साल 2013 में उत्तराखंड में आई भीषण बाढ़ व तबाही पर आधारित है. फिल्म में सारा के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2018 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).