Kareena Kapoor Khan ने सीता का रोल निभाने के लिए मांगे थे 12 करोड़ रूपए? अभिनेत्री ने खुद बताई सच्चाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को रामायण पर आधारित फिल्म में सीता का रोल ऑफर किया गया था जिसके लिए उन्होंने 12 करोड़ रूपए क मांग की थी...
Kareena Kapoor on demanding 12 crore rupees for essaying the role of Sita: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को रामायण पर आधारित फिल्म में सीता का रोल ऑफर किया गया था जिसके लिए उन्होंने 12 करोड़ रूपए क मांग की थी. इस तरह के मीडिया रिपोर्ट्स काफी हद तक सुनने को मिले थे जिसके बाद अब अभिनेत्री ने स्वयं आगे आकर सच्चाई बताई है.
ज़ूम टीवी को दिए एक इंटरव्यू में करीना ने कहा कि उहें ना ही ऐसा कोई रोल ऑफर किया गया और ना ही उन्हें इस विषय के बारे कोई जानकारी है. एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे कभी भी ऐसी कोई फिल्म ऑफर नहीं की गई है. मैं बिलकुल नहीं जानती कि मुझे लेकर इस तरह की गलत खबरें क्यों फैलाई गई. ये सब बनी-बनाई कहानियां हैं और लोगों को बात करने के लिए केवल विषय चाहिए. इसलिए मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता."
View this post on Instagram
करीना ने कहा कि वें प्रवक्ताओं और इस तरह की एजेंसी से कंट्रोल होने में विश्वास नहीं रखती हैं और बजाय इसके वें परिवार के साथ वक्त बिताना चाहेंगी और एक असल इंसान के रूप में अपनी छवि बनाना चाहती हैं. अभिनेत्री ने कहा, "मैं कोई ब्रैंड नहीं और मुझे लोग इसके लिए पसंद करते हैं क्योंकि मैं रियल हूं, ना ही मेरी 5 एजेंसी है और ना ही 4 प्रवक्ता जो हमेशा मेरे पीछे दौड़ते रहते हैं. मेरे पास इन सब के लिए वक्त नहीं है, मेरे दो बच्चे हैं, मेरा परिवार है और मेरे दोस्त है."
आगे बात करते हुए करीना ने कहा कि "मेरा कम है कि मैंने अपने फैंस के प्रति इमानदार रहूं और बेहतर काम करती रहूं." करीना जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

