बॉलीवुड

Jab We Met: करीना कपूर खान ने जब वी मेट के सेट से फोटो शेयर कर कहा- इंसान जो चाहता है उसे वही मिलता है

जब वी मेट' को आज 13 साल पूरे हो चुके हैं, इस खास मौके पर करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शाहिद और डायरेक्टर इम्तियाज अली के साथ फोटो शेयर की हैं. यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

Jab We Met: करीना कपूर खान ने जब वी मेट के सेट से फोटो शेयर कर कहा- इंसान जो चाहता है उसे वही मिलता है
शाहिद कपूर, करीना कपूर और इम्तियाज अली (Photo Credits: Instagram)

करीना कपूर (Kareena Kapoor) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) लंबे समय तक बॉलीवुड के मशहूर कपल्स रहे. दोनों ही अपने रिलेशनशीप को पब्लिकली अपनाने से  कतराए नहीं थे. शाहिद और करीना की जोड़ी उनके चाहनेवालों को  बेहद पसंद थी. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम भी किया था लेकिन वो फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई थी. वहीं करीना और शाहिद की 2007 में आई फिल्म 'जब वी मेट' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की. हालांकि इस फिल्म के रिलीज के बाद उन दोनों के रास्ते हमेशा हमेशा के अलग हो गए. 'जब वी मेट' (Jab We Met) को आज 13 साल पूरे हो चुके हैं, इस खास मौके पर करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर  शाहिद और डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) के साथ फोटो शेयर की हैं.

करीना कपूर खान ने फिल्म 'जब वी मेट'  को 13 साल पूरे होने के अवसर पर पुरानी यादों को तरोताजा करते हुए सेट पर की फोटो शेयर की. इस फोटो में करीना कपूर, शाहिद कपूर और इम्तियाज अली शॉट खत्म होने के बाद मॉनिटर में देखते हुए नजर आ रहे है. इस फोटो को शेयर कर करीना ने कैप्शन में लिखा, "मुझे तो लगता हैं, लाइफ में जो कुछ इंसान रियल में चाहता है एक्चुअल में वहीं होता है." करीना की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. यह भी पढ़े: Kareena Kapoor Wishes Malaika Arora: करीना कपूर ने अपनी दोस्त मलाइका अरोड़ा को जन्मदिन पर खास अंदाज में किया विश

करीना का गीत के किरदार ने चाहनेवालों के दिलों पर राज किया था. वहीं फिल्म्स के डायलॉग, गाने सुपरहिट साबित हुए थे. साथ ही शाहिद का आदित्य का किरदार भी उनके फैंस को बेहद पसंद आया था.

करीना के वर्कफ्रंट कि बात करें तो करीना कपूर आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चढ्ढा' में नजर आएगी. वहीं शाहिद कपूर फिल्म 'जर्सी' में मृणाल ठाकुर के साथ नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2020 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).