करीना कपूर खान के फेंस को भाया उनका ऑफ शोल्डर गाउन लुक, देखें एक्ट्रेस की खुबसूरत तस्वीरें
करीना कपूर खान को बॉलीवुड की फैशनेबल अदाकाराओं में से एक माना जाता है, क्योंकि वह अक्सर ही अपने ड्रेसिंग सेंस से सबको चौंकाते नजर आती हैं और इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ. करीना हाल ही में एक शो के सेट पर पर्पल शेड के हाई स्लीट गाउन में नजर आईं. करीना फिलहाल डांस बेस्ड रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' को जज करते नजर आ रही हैं
मुंबई: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को बॉलीवुड की फैशनेबल अदाकाराओं में से एक माना जाता है, क्योंकि वह अक्सर ही अपने ड्रेसिंग सेंस से सबको चौंकाते नजर आती हैं और इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ. करीना हाल ही में एक शो के सेट पर पर्पल शेड के हाई स्लीट गाउन में नजर आईं.
स्वीटहार्ट नेकलाइन और बलून स्लीव्स के साथ करीना इस ड्रेस में बेहद ही गॉर्जियस नजर आ रही थीं. अपने इस लुक को उन्होंने ब्व्ल्गरी लेबल के एक आकर्षक नेक पीस के साथ कम्प्लीट किया. इस दौरान करीना के चहरे पर न्यूड मेकअप था और बालों को उन्हें कसकर पीछे बन बनाए रखा था.
करीना फिलहाल डांस बेस्ड रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' को जज करते नजर आ रही हैं. इसके अलावा करीना ने हाल ही में 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग पूरी की. आने वाले समय में करीना 'गुड न्यूज' में भी काम करते नजर आएंगी जो 27 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2019 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

