तैमूर की वजह से करीना कपूर ने ठुकरा दी थी एक सुपरस्टार की फिल्म, जानें वजह
करीना कपूर (Kareena Kapoor) इन दिनों एक रेडियो शो होस्ट कर रही हैं. उनके शो में बॉलीवुड के कई मशहूर सितारों की आवाज भी सुनने को मिलती हैं.
करीना कपूर (Kareena Kapoor) इन दिनों एक रेडियो शो होस्ट कर रही हैं. उनके शो में बॉलीवुड के कई मशहूर सितारों की आवाज भी सुनने को मिलती हैं. हाल ही में अभिनेत्री सनी लियोन (Sunny Leone) करीना के इस शो का हिस्सा बनी थी. शो में करीना और सनी ने कई मुद्दों पर बातचीत की. बातचीत के दौरान करीना ने एक दिलचस्प बात का जिक्र किया. करीना ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की वजह से एक फिल्म ठुकरा दी थी. साथ ही करीना ने यह भी बताया कि जिस फिल्म की वह बात कर रही हैं, उस फिल्म में एक सुपरस्टार अहम भूमिका निभा रहे थे.
अपने इस फैसले की वजह बताते हुए करीना ने कहा कि फिल्म को मुंबई के बाहर भी फिल्माया जाना था और इसके कारण वह तैमूर का ख्याल नहीं रख पाती. इसलिए उन्होंने इस फिल्म को न करने का निर्णय लिया.
यह भी पढ़ें:- Omg: तैमूर के जरिए पैसे कामना चाहते हैं सैफ अली खान, भड़की करीना कपूर, कहा- चीप मत बनो
आपको बता दें कि करीना कपूर इन दिनों साउथ अफ्रीका में पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और बेटे तैमूर के साथ छुट्टियां मना रही हैं. कपूर परिवार के वेकेशन से कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर को जल्द ही फिल्म 'गुड न्यूज़' में देखा जाएगा. इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2018 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

