बॉलीवुड

फैन्स ने करीना कपूर को कहा 'लापरवाह मां', एक्ट्रेस बोलीं- दिमाग में रहती है वो उंगली

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बेटे तैमूर (Taimur) बचपन से ही मीडिया के पसंदीदा रहे हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं

फैन्स ने करीना कपूर को कहा 'लापरवाह मां', एक्ट्रेस बोलीं- दिमाग में रहती है वो उंगली
तैमूर अली खान और करीना कपूर खान (Photo Credits: Twitter)

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बेटे तैमूर (Taimur) बचपन से ही मीडिया के पसंदीदा रहे हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. उनका क्यूट अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आता है. वैसे तैमूर को ज्यादातर नैनी के साथ देखा जाता है और इस वजह से उनकी मम्मी करीना कपूर को कई दफा ट्रोल भी किया जाता है. अब करीना ने ऐसे फैन्स को करारा जवाब दिया है. करीना ने 104.8 एफएम के शो 'व्हाट वुमन वांट' में कहा कि, "एक तस्वीर को लेकर मुझे ट्रोल किया गया था. उस फोटो में मैं एक प्राइवेट जेट के सामने थी."

करीना ने आगे कहा कि, "मेरे लिए कहा गया था कि मैं एक लापरवाह मां हूं क्योंकि मैंने तैमूर की देखभाल के लिए नैनी रखी है. मेरी जिंदगी के बारे में वो लोग कुछ नहीं जानते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि मैं इस समय आप सबको वो उंगली दिखा रही हूं, जो मेरे दिमाग में रहती हैं."

 

View this post on Instagram

 

Aww baby don't cry #taimur😍💜 #timtim #pukulu #taimuralikhanpataudi #taimuralikhan #kareenakapoorkhan #kareenataimoor😍

A post shared by taimur fanclub (@kareenataimoor) on

यह भी पढ़ें:-  तैमूर अली खान ने की घुड़सवारी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये Cute तस्वीरें

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर को जल्द ही फिल्म 'गुड न्यूज' में देखा जाएगा. इस फिल्म में अक्षय कुमार भी अहम भूमिका में हैं. साथ ही वह फिल्म 'तख़्त' में भी नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल और जाह्नवी कपूर को भी देखा जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2019 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).