बहुत मुश्किल दिन था... पति सैफ पर हमले के बाद करीना कपूर का पहला बयान

करीना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "हमारे परिवार के लिए यह बहुत मुश्किल और चुनौतीपूर्ण दिन रहा. हम अब भी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ये सब कैसे हुआ."

Kareena and Saif Ali Khan | Instagram

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हुए हमले ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है. बीती रात चोर ने उनपर हमला किया. घर में घुसकर 6 बार चाकू से वार कर एक्टर को गंभीर रूप से जख्मी किया, फिर मौके से फरार हो गया. घायल हालत में सैफ को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस हादसे के बाद अब सैफ की पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने सोशल मीडिया पर अपनी अपनी बात रखी है.

सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले संदिग्ध की तस्वीर जारी, भागते हुए CCTV में कैद; VIDEO.

करीना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "हमारे परिवार के लिए यह बहुत मुश्किल और चुनौतीपूर्ण दिन रहा. हम अब भी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ये सब कैसे हुआ."

उन्होंने मीडिया और फैंस से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें और इस संवेदनशील समय में उनके परिवार को थोड़ी प्राइवेसी दें.

सैफ की रीढ़ की हड्डी से निकाला गया 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा, जानिए डॉक्टर्स ने क्या बताया.

करीना का भावुक बयान

करीना ने अपने पोस्ट में कहा, "हम आपके कन्सर्न और चिंता की सराहना करते हैं. लेकिन मैं आप सबसे गुजारिश करती हूं कि हमारे परिवार को थोड़ा स्पेस दें ताकि हम इस स्थिति से उबर सकें. मैं आप सबका दिल से शुक्रिया अदा करती हूं कि आपने हमें समझा और हमारे साथ खड़े रहे."

आधी रात को सैफ पर हमला

बीती रात करीबन 2 बजे सैफ अली खान के घर पर एक चोर घुसा. चोर ने घुसपैठ की और हाउस हेल्प से बहस करने लगा. आवाज के बाद घर के सभी लोग जाग गए. सैफ ने मामले को सुलझाने की कोशिश की. लेकिन इस दौरान हमलावर ने सैफ पर हमला कर दिया. चोर ने सैफ पर चाकू से 6 बार वार किए. फिर वहां से भाग निकला. जिसके बाद सैफ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी रीढ़ की हड्डी से 2.5 इंच का चाकू निकाला गया.

हमले के बाद सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान ने अपने पिता को ऑटो रिक्शा में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया.

सैफ की हालत अब कैसी है?

डॉक्टरों ने बताया कि सैफ अब खतरे से बाहर हैं. उनकी सर्जरी सफल रही और वे रिकवर कर रहे हैं. एक्टर को गर्दन और रीढ़ में गहरी चोट लगी है. अस्पताल में सैफ की न्यूरो सर्जरी हुई है. सर्जरी के बाद एक्टर को डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है. रिकवरी को देखते हुए उन्हें 1-2 दिन में डिस्चार्ज करने का प्लान है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड