दूसरी बार मां बनीं करीना कपूर, पिता सैफ अली खान ने दी प्रतिक्रिया- मां और बेटा दोनों सेहतमंद
अभिनेता ने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि करीना और उनका बेटा 'सुरक्षित और स्वस्थ' हैं.
अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने रविवार को अपनी पत्नी व अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया. अभिनेता ने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि करीना और उनका बेटा 'सुरक्षित और स्वस्थ' हैं. सैफ अली खान ने बयान जारी करते हुए कहा, "करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म दिया है. मां और बेबी दोनों ही सुरक्षित और स्वस्थ हैं. इतना समर्थन के लिए फैन्स का दिल से शुक्रिया और उन्हें ढेर सारा प्यार ."
सैफ अली खान और करीना पहले से ही चार साल के बेटे तैमूर (Taimur Ali Khan) के माता-पिता हैं. करीना को रविवार को ब्रीच कैंडी (Breach Candy) अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया. इस खबर के बाद बॉलीवुड हस्ती, उनके सहयोगी , दोस्त और फैंस सोशल मीडिया पर लगातार दंपति को शुभकामना संदेश दे रहे हैं. यह भी पढ़े: Kareena Kapoor Blessed With Baby Boy: करीना कपूर ने दिया बेटे को जन्म, दोबारा पापा बने Saif Ali Khan
View this post on Instagram
सैफ अली खान ने करीना कपूर से 16 अक्टूबर 2012 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई. इसके बाद 2016 में करीना ने अपने पहले बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया. तैमूर अभी चार साल के हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2021 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

