कपिल देव की गेंद पर करीना कपूर ने लगाया चौका, वीडियो हुआ वायरल

करीना कपूर को इन दिनों रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस 7' (Dance India Dance 7) में देखा जा रहा है. हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव शो के सेट पर पहुंचे थे. इस एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में करीना कपूर और कपिल देव क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं

करीना कपूर और कपिल देव ने खेला क्रिकेट (Photo Credits: Twitter)

करीना कपूर (Kareena Kapoor) को इन दिनों रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस 7' (Dance India  Dance 7) में देखा जा रहा है. हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) शो के सेट पर पहुंचे थे. इस एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में करीना कपूर और कपिल देव क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं. पहले कपिल देव गेंदबाजी करते हैं और करीना कपूर एक शानदार शॉट लगाती हैं. फिर करीना की गेंद पर कपिल देव लेग साइड पर एक लाजवाब शॉट जड़ते हैं.

जी 5 के ट्विटर पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाद में कपिल देव करीना के बेटे तैमूर के लिए एक बैट पर ऑटोग्राफ देते हैं. इसके बाद एक्ट्रेस बेहद खुश हो जाती हैं. वह कहती हैं कि, "मेरी इच्छा है  कि तैमूर क्रिकेटर बने. आपने मुझे एक बहुत बड़ा गिफ्ट दिया है." एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- करीना कपूर का ये चैलेंजिंग योग पोज देखकर छूटे फैंस के पसीने, क्या ये कर सकते हैं आप?

करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्द ही फिल्म 'गुड न्यूज' में देखा जाएगा. फिल्म में अक्षय कुमार भी अहम रोल में है. यह फिल्म 27 दिसंबर, 2019 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. साथ ही उन्हें फिल्म 'तख़्त' में भी देखा जाएगा. फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल और जाह्नवी कपूर भी अहम रोल में है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand, 2nd T20I Match Hagley Oval Pitch Report: हेग्ले ओवल में भारतीय बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या न्यूजीलैंड की गेंदबाजी बरपाएगी कहर, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs New Zealand, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को उसके घर में हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना पाएगी टीम इंडिया? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Preview: क्राइस्टचर्च में आज खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स