भाई-भतीजावाद पर करण जौहर ने कंगना रनौत पर फिर कसा तंज, कही यह बड़ी बात
बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद पर बहस का अंत नजर नहीं आ रहा है. फिल्मकार करण जौहर ने एक कार्यक्रम में भाई-भतीजावाद को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर परोक्ष रूप से यह कहते हुए...
मुंबई: बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद पर बहस का अंत नजर नहीं आ रहा है. फिल्मकार करण जौहर (Karan Johar) ने एक कार्यक्रम में भाई-भतीजावाद को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर परोक्ष रूप से यह कहते हुए तंज कसा कि 'किसी और को यह विषय ज्यादा पसंद है.' कंगना ने करण को बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद का अगुआ करार दिया था, जिसके बाद काफी लंबे अरसे तक इस विषय पर बहस चली थी.
यू-ट्यूब फैन फेस्ट में यू-ट्यूबर भुवन बाम के साथ बातचीत के दौरान करण से पूछा गया कि आपको भाई-भतीजावाद विषय इतना पसंद क्यों है.
यह भी पढ़ें: कंगना रनौत खेल रही हैं कबड्डी, फिल्म ‘पंगा’ के लिए कर रही हैं कड़ी मेहनत, देखें तस्वीरें
इस पर करण ने बिना नाम लिए तुरंत जवाब देते हुए कहा, "नहीं, मुझे यह विषय पसंद नहीं है..बल्कि किसी और को यह विषय ज्यादा पसंद है. मैं बोलूंगा तो लोग बोलते हैं कि मैं बोलता हूं. इसलिए मैं अपना काम करना जारी रखूंगा और दूसरे लोग इसके बारे में बात करना जारी रखेंगे."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2019 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

