'कुछ कुछ होता है' के पार्ट-2 में नजर आ सकते हैं बॉलीवुड के ये 3 बड़े स्टार्स, करण जौहर ने किया खुलासा
'कुछ कुछ होता है' एक ऐसी फिल्म है, जिसे लोग आजा भी देखना पसंद करते हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुख़र्जी और काजोल मुख्य भूमिका में थे
'कुछ कुछ होता है' एक ऐसी फिल्म है, जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुख़र्जी और काजोल मुख्य भूमिका में थे. करण जौहर ने इस फिल्म का निर्देशन किया था और यह फिल्म अपने दौर की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी. हाल ही में जब करण से इस फिल्म के सेकंड पार्ट को लेकर सवाल किया गया, तब उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म में किन सितारों को कास्ट करना चाहेंगे. करण जौहर आजकल अपने रेडियो शो 'कॉलिंग करण' को होस्ट करने में वयस्त है और यह सवाल भी उनसे इसी शो के दौरान पूछा गया.
'कुछ कुछ होता है-2' के बारे में बात करते हुए करण ने कहा कि, "अगर मैं कुछ कुछ होता है-2 बनाऊंगा तो इस फिल्म में के लिए मैं रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर को कास्ट करना चाहूंगा."
आलिया और जाह्नवी ने करण जौहर की फिल्म से ही अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. जाह्नवी कपूर ने इसी साल जुलाई के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में अपने पहले कदम रखे थे. इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर भी अहम भूमिका में थे. यह फिल्म मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक थी. वहीं आलिया को जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा जाएगा. इस फिल्म को करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन्स तले प्रोड्यूस किया जा रहा है.अयान मुख़र्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन जैसे सितारें भी अहम भूमिका में है. यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2018 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

