बॉलीवुड

एक ही फिल्म में नजर आएंगे बॉलीवुड के ये 7 बड़े सितारें, करण जौहर करेंगे निर्देशन

करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म 'तख्त' की घोषणा कर दी है. इतना ही नहीं, उन्होंने इस फिल्म की स्टार कास्ट भी रिवील कर दी है

एक ही फिल्म में नजर आएंगे बॉलीवुड के ये 7 बड़े सितारें, करण जौहर करेंगे निर्देशन
करण जौहर ने फिल्म 'तख्त' की घोषणा कर दी है (Photo Credits : Twitter)

करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म 'तख्त' की घोषणा कर दी है. इतना ही नहीं, उन्होंने इस फिल्म की स्टार कास्ट भी रिवील कर दी है और ऐसा लग रहा है कि अभी तक यह पहली बार है जब बॉलीवुड के इतने बड़े सितारें एक साथ एक ही फिल्म में नजर आएंगे. रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. साल 2020 में यह फिल्म रिलीज होगी.

विक्की कौशल इस फिल्म में रणवीर सिंह के छोटे भाई का किरदार निभाएंगे और करीना कपूर को रणवीर की बहन के रूप में देखा जाएगा. करण जौहर ने फिल्म 'तख्त' की घोषणा करते लिखा कि, "मैं इस फिल्म की स्टार कास्ट अनाउंस करते हुए काफी उत्साहित हूं." रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर ने भी इस फिल्म के पोस्टर को ट्विटर पर शेयर किया.

रणवीर और आलिया की साथ में यह दूसरी फिल्म होगी. इससे पहले उन्हें जोया अख्तर की 'गली बॉय' में देखा जाएगा. 'धड़क' से शानदार डेब्यू करने के बाद जाह्नवी कपूर का भी यह दूसरा बॉलीवुड प्रोजेक्ट है. पहली बार रणवीर और करीना स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2018 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).