शाहिद कपूर और पत्नी मीरा कपूर पहुंचे गौरी खान के स्टोर, दोनों ने की जमकर मस्ती
हाल ही में अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और उनकी पत्नी मीरा कपूर (Mira Rajput) ने मुंबई की उपनगरी में स्थित गौरी खान (Gauri Khan) के स्टोर का दौरा किया था जो घर के सजावट के समान के लिए प्रसिद्ध है.
हाल ही में अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और उनकी पत्नी मीरा कपूर (Mira Rajput) ने मुंबई की उपनगरी में स्थित गौरी खान (Gauri Khan) के स्टोर का दौरा किया था जो घर के सजावट के समान के लिए प्रसिद्ध है. इस दौरान शाहिद कपूर शानदार कलेक्शन का मज़ेदार वीडियो बनाते हुए नज़र आये जो शहर का एक प्रीमियम स्टोर है और सभी बी-टाउन हस्तियों के लिए वन स्टॉप शॉप है.
इस मौके पर गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शाहिद और मीरा की कुछ मजेदार वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा,"
गौरी खान का फ्लैगशिप स्टोर मुंबई में स्थित है और बॉलीवुड हस्तियों के बीच काफ़ी प्रसिद्ध है. आमिर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से ले कर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt), कई बॉलीवुड हस्तियां स्टोर का दौरा कर चुकी है. इसके अलावा, गौरी खान बॉलीवुड कलाकार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra), जैकलिन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) सहित कई अभिनेताओं का आशियाना डिज़ाइन कर चुकी है.
View this post on Instagram
गौरी खान डिज़ाइन्स स्टोर का दौरा कर चुके शाहिद कपूर और मीरा कपूर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
गौरी खान का क्रिएटिव दिमाग हर बार सोशल मीडिया पर अपने आर्ट वर्क के साथ दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करता आया है. देश में सबसे प्रतिभाशाली इंटीरियर डिजाइनरों में से एक, गौरी खान कई बॉलीवुड की बड़ी कंपनियों के लिए सलाहकार की भूमिका निभा रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2019 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

