सलमान खान की इस फिल्म में नजर आएंगे कपिल शर्मा ?
कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं. ऐसे में कपिल शर्मा को अपने करियर को वापिस पटरी पर लाने के लिए एक ग्रैंड एंट्री की जरुरत है और सलमान का बयान सुनकर कपिल के चेहरे पर मुस्कान तो जरुर आई होगी.
कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं. 'द कपिल शर्मा शो' के बंद होने के बाद वह फिल्म 'फिरंगी' में नजर आए थे. यह फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी. हाल ही में उन्होंने एक नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' से कमबैक किया था पर उस शो को भी जल्द ही ऑफ-एयर कर दिया गया. ऐसे में कपिल शर्मा को अपने करियर को वापिस पटरी पर लाने के लिए एक ग्रैंड एंट्री की जरुरत है और सलमान का यह बयान सुनकर कपिल के चेहरे पर मुस्कान तो जरुर आई होगी.
सलमान इन दिनों अपनी फिल्म 'रेस-3' के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान सलमान ने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बताया. सलमान को 'भारत', 'दबंग-3', 'किक-2' और 'शेर खान' जैसी फिल्मों में देखा जाएगा. 'शेर खान' नामक फिल्म की चर्चा कई साल पहले से हो रही हैं. इस फिल्म को सलमान के भाई सोहेल खान डायरेक्ट करेंगे. यह प्रोजेक्ट बीच में पोस्टपोन कर दिया गया था पर अब लग रहा है कि यह फिल्म जल्द ही हमें बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी. सोहेल खान ने कपिल शर्मा से वादा किया था कि वह इस फिल्म में उनको एक रोल देंगे. यह बात उन दिनों की है जब कपिल शर्मा 'कॉमेडी सर्कस' नामक शो में नजर आते थे. सोहेल इस शो को जज किया करते थे. 'शेर खान' को लेकर कपिल अपने एक्ट के दौरान कई बार मजाक भी किया करते थे.
वैसे कपिल शर्मा को कुछ इस प्रकार के ही कमबैक की जरुरत है. अगर वह सलमान के साथ इस फिल्म में नजर आते हैं तो उनके करियर के लिए इससे बड़ी और कोई बात नहीं होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2018 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

