बॉलीवुड

कपिल शर्मा बने पिता तो हरभजन सिंह ने खास अंदाज में दी बधाई

कपिल शर्मा दो दिन बाद ही शादी की पहली सालगिरह मानने वाले है. उससे पहले ही उनके घर ये खुशियां आई है.

कपिल शर्मा बने पिता तो हरभजन सिंह ने खास अंदाज में दी बधाई
कपिल शर्मा और हरभजन सिंह (Image Credit: Instagram/Facebook)

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के घर किलकारियां गूंजी है. कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) ने बेटी को जन्म दिया है. जिसकी जानकारी खुद कपिल ने सुबह सभी से शेयर की. कपिल ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके घर बेटी पैदा हुई है. जिसके बाद उनके चाहने वालों ने बधाईयां देना शुरू कर दिया. दरअसल कपिल शर्मा दो दिन बाद ही शादी की पहली सालगिरह मानने वाले है. उससे पहले ही उनके घर ये खुशियां आई है. ऐसे में टीम इंडिया के शानदार गेंदबाज रहे हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) नें कपिल शर्मा को पिता बनने पर ढेर सारी बधाईयां दी है.

हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए लिखा कि बधाई हो मेरे भाई, उम्मीद है कि मेरे नन्ही परी और भाभी ठीक होंगी. नन्ही राजकुमारी ढेर सारा प्यार.

वैसे हरभजन के अलावा कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ को और भी कई सेलेब्स ने बधाईयां दी हैं.

दिया मिर्जा 

सुरेश रैना 

रकुल प्रीत  

नुसरत भरूचा 

आपको बता दे कि कपिल शर्मा ने पत्नी गिनी चतरथ के साथ की अपनी कनाडा की बेबीमून की तस्वीर साझा की थी. जिसमें ये जोड़ी हाथों में हाथ डाले सड़कों पर टहलती नजर आये थे. कपिल ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'इस खूबसूरत दुनिया में मैं और तुम.'

वर्कफ्रंट की बता करे तो कपिल शर्मा अपने टीवी शो द कपिल शर्मा से टीवी पर धमाल मचा रहे हैं. जिसमें बड़े बड़े सेलेब्स अपनी चमक दिखाते दिखाई देते रहते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2019 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).