बॉलीवुड

Chandramukhi 2: 'चद्रमुखी 2' में नृत्यांगना के किरदार में नजर आएंगी Kangana Ranaut, प्रोडक्शन हाउस ने एक्ट्रेस का पोस्टर शेयर कर किया स्वागत (View Poster)

Chandramukhi 2: चद्रमुखी 2 का हिस्सा बनीं Kangana Ranut, प्रोडक्शन हाउस ने एक्ट्रेस का पोस्टर शेयर कर किया स्वागत (View Poster)

Chandramukhi 2: 'चद्रमुखी 2' में नृत्यांगना के किरदार में नजर आएंगी Kangana Ranaut, प्रोडक्शन हाउस ने एक्ट्रेस का पोस्टर शेयर कर किया स्वागत (View Poster)
लाइका प्रोडक्शन (Photo Credits: Instagram)

Chandramukhi 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत (Kangana Ranaut) अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ साथ अपनी बेबाक बयानी बयानबाजी के लिए भी जानी जाती हैं. एक बार फिर एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गई है,  इसकी वजह उनका कोई बयान नहीं है बल्कि, बात  यह है कि कंगना रानौवत चंद्रमुखी 2 का हिस्सा बन गई है. लाइका प्रोडक्शन ने उनका एक पोस्टर शेयर कर एक्ट्रेस का स्वागत किया है. Drishyam 2 Enters Rs 200 Crore Club: Ajay Devgn स्टारर इमोशनल थ्रिलर ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार

चंद्रमुखी 2 फिल्म 2005 में रिलीज हुई रजनीकांत (Rajinikanth) की हॉरर कॉमेडी फिल्म चंद्रमुखी (Chandramukhi) का सीक्वल है इस फिल्म में कंगना एक नृत्यांगना के किरदार में नजर आ सकती हैं. हालांकि अभी तक फिल्म के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lyca Productions (@lyca_productions)

कंगना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी (Emergency) की शूटिंग में व्यस्त हैं. उन्होंने इस फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट कर लिया है.  जल्द ही इस फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर आने की उम्मीद है. इस फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म में अनुपम खेर भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे.

कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म धाकड़ (Dhakad) में नजर आई थी. इस एक्सन फिल्म को जनता ने सिरे से नकार दिया था साथ ही बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी.  रजनीश घई द्वारा डायरेक्टर यह फिल्म 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. कंगना रनौत के अलावा फिल्म मेंअर्जुन रामपाल भी प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। साथ  ही दिव्या दत्ता भी इस फिल्म का हिस्सा थी और उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी सराहा था. Yearender 2022: Kartik Aaryan और Anupam Kher से लेकर इन अभिनेताओं ने दर्शकों का जीता इस साल दिल और बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2022 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).