बॉलीवुड

Manikarnika Trailer: आ गई झांसी की रानी, कंगना रनौत की फिल्म का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' (Manikarnika: The Queen of Jhansi) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में कंगना रनौत रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाती हुई दिखेंगी.

Manikarnika Trailer: आ गई झांसी की रानी, कंगना रनौत की फिल्म का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video
फिल्म 'मणिकर्णिका' का ट्रेलर (Photo Credits: Youtube)

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' (Manikarnika: The Queen of Jhansi) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में कंगना रनौत  रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाती हुई दिखेंगी. इस फिल्म का टीजर इसी साल गांधी जयंती के अवसर पर रिलीज किया गया था. टीजर ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था और इसलिए ट्रेलर के लिए फैन्स काफी उत्साहित थे. इस फिल्म के माध्यम से अंकिता लोखंडे बॉलीवुड में अपने पहले कदम रखने जा रही हैं. फिल्म में सुरेश ओबेरॉय और अतुल कुलकर्णी भी अहम भूमिका निभाते हुए दिखेंगे.

ट्रेलर से पहले मंगलवार को फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का एक शानदार पोस्टर भी जारी किया गया था. पोस्टर जारी करते वक्त बताया गया था कि आज 2 बजे फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:-  सोनू सूद का कंगना रनौत को करारा जवाब, कहा - मुद्दा डायरेक्टर के लिंग का नहीं बल्कि क्षमता का है

आपको बता दें कि इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ था. फिल्म के डायरेक्टर कृष ने बीच में ही यह फिल्म छोड़ दी थी. इसके बाद कंगना ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया. क्रेडिट्स में कंगना का नाम सह निर्देशक के रूप में दिखेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2018 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).