Tandav Row: तांडव के मेकर्स पर भड़की कंगना रनौत, ऐसे जाहिर किया गुस्सा
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को अली अब्बास जफर की विवादास्पद नई सीरीज तांडव की आलोचना की, जिसमें सैफ अली खान ने अभिनय किया. कंगना ने सिरीज को 'हिंदू फोबिक, एट्रोसियस और ऑब्जेक्शनेबल करार दिया.
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सोमवार को अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) की विवादास्पद नई सीरीज तांडव की आलोचना की, जिसमें सैफ अली खान ने अभिनय किया. कंगना ने सिरीज को 'हिंदू फोबिक, एट्रोसियस और ऑब्जेक्शनेबल करार दिया.
कंगना रनौत ने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, "समस्या सिर्फ हिंदू फोबिक कॉन्टेंट की नहीं है, बल्कि यह रचनात्मक रूप से खराब है. हर लेवल पर आपत्तिजनक है, इसलिए जानबूझकर विवादस्पद सीन रखे गए हैं. उन्हें न सिर्फ आपराधिक इरादों के लिए बल्कि दर्शकों को टॉर्चर करने के लिए जेल में डाल देना चाहिए." यह भी पढ़े: Tandav Row: निर्माता अली अब्बास जफर ने तांडव विवाद पर मांगी माफी
The problem isn’t just the Hindu phobic content, it’s also creatively poor and deprived,atrocious and objectionable on every level hence deliberately placed controversial scenes. Put them in jail not just for criminal intentions but also for torturing the viewer #tandavwebseries https://t.co/bmeaPzgkA5
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 18, 2021
इसी बीच, निर्माता अब्बास जफर ने अपनी हालिया वेब सीरीज तांडव के विवादों में घिर जाने के बाद अपने पूरी कास्ट और क्रू की ओर से माफी मांगते हुए कहा है कि उनका इरादा किसी को भी अपमानित करने या किसी भी धर्म और राजनीतिक पार्टी का अपमान करने का नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2021 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

