Tejas: फाइटर पायलट बन दुश्मनों के दांत खट्टे करेंगी कंगना रनौत, फिल्म तेजस से एक्ट्रेस का नया लुक आया सामने
कंगना रनौत ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पेज पर अपनी फिल्म तेजस से अपना लुक शेयर किया है. जिसमें वो स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान के साथ नजर आ रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kanagana Ranaut) अपने बेबाक बयान से लोगों की बोलती बंद कर देती हैं. लेकिन अब कंगना रील लाइफ में बड़ा धमाका करने जा रही हैं. क्योंकि कंगाना अब एयर फ़ोर्स ऑफिसर पर बन दुश्मनों के दांत खट्टे करने जा रही हैं. कंगना रनौत ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पेज पर अपनी फिल्म तेजस (Tejas) से अपना लुक शेयर किया है. जिसमें वो स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान के साथ नजर आ रही हैं. इस फोटो में कंगना का लुक देखते ही बन रहा है. फोटो में कंगना देश के वारियर की तरह नजर आ रही हैं. कंगना की ये फिल्म भारतीय वायु सेना के निडर और बहादुर पायलटों के जस्बे की कहानी को दिखाने जा रहा है.
इस फोटो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'इस दिसंबर तेजस का टेक-ऑफ होगा. इस कहानी का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रही हूं, ये फिल्म हमारे बहादुर एयरफोर्स पायलटों की यात्रा को दिखायेगी. जय हिंद.'
आपको बता दे कि इससे पहले भी कंगना ने इस फिल्म से अपना लुक शेयर किया था. जिसमें वो यूनिफ़ॉर्म पहने दिखाई दी थी. इस फिल्म की शूटिंग आने वाले दिसंबर महीने से शुरू हो सकती है. पहले बताया जा रहा था कि ये फिल्म उरी का सीक्वल हो सकती है. लेकिन फिल्म प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला ने इस खबर खंडन करते हुए कहा कि उरी सच्ची घटना पर आधारित थी लेकिन ये नहीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

