48 करोड़ के आलीशान बंगले की मालकिन हैं कंगना रनौत, इतनी महंगी प्रॉपर्टी खरीदने पर नाराज था उनका परिवार
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने मुंबई में बांद्रा के पाली हिल रोड पर अपने आलिशान महल को बनाया है. इस आलिशान बंगले की कीमत 48 करोड़ रुपए है. कंगना ने एक इंटरव्यू में बताया कि, इस आलिशान महल को अपने नाम खरीदना उनके लिए आसन नहीं था. उन्हें उनके फैमिली के मर्जी के खिलाफ जाकर इसे खरीदना पड़ा.
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने मुंबई में बांद्रा के पाली हिल रोड पर अपने आलीशान महल को बनाया है. इस आलिशान बंगले की कीमत 48 करोड़ रुपए है. कंगना ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस आलिशान महल को अपने खुद के दम पर खरीदना उनके लिए आसन नहीं था. उन्हें उनके फैमिली के मर्जी के खिलाफ जाकर इसे खरीदना पड़ा. कंगना ने इस बंगले को अपने तरीके से सजाया है और इसे अपने सपनों का महल बनाया है.
कंगना ने एक ऑनलाइन पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में बताया, उन्हें 48 करोड़ का बंगला खरीदना आसान नहीं था. क्योंकि उनका पूरा परिवार उनके फैसले के खिलाफ था. कंगना ने बताया,"48 करोड़ की प्रोपर्टी को खरीदने के मेरे फैसले पर पूरा परिवार मेरे सक्त खिलाफ था. उन्होंने मुझे बंगला खरीदने के बजाए उसे रेंट पर लेने की सलाह भी दी." यहां तक की उनके सीए ने भी उनके इस फैसले पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने रेस्टोरंट या किसी बिजनेस में कंगना को पैसा खर्च करने की सलाह दी थी. लेकिन कंगना ने आगे बताते हुए कहा," मैने मेरे मन में ठान लिया था. मैंने यह फैसला मणिकर्णिका के समय पर ही लिया था. पर कुछ वजह से यह संभव नहीं हो पा रहा था. आखिरकार मैंने यह खरीद ही लिया." यह भी पढ़े: डब्बू रत्नानी ने शेयर की कंगना रनौत की बोल्ड फोटो, इंटरनेट पर मचा हाहाकार
कंगना ने आगे बातचीत के दौरान बताया, "मुझे ग्लास के चेंबर में जाना पसंद नहीं है मुझे मेरे इर्द गिर्द ऑर्गनिक फैब्रिक और प्लांट्स चाहिए." कंगना ने यह फैसला अपने मनमर्जी से लिया है. उनके इस आलीशान ऑफिस की एक झलक कंगना ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की है.
कंगना ने यह बंगला अपने प्रोडक्शन हाउस 'मणिकर्णिका फिल्म्स' (Manikarnika Films) के लिए खरीदा है. इस आलिशान बंगले की लेडी बॉस होगी क्वीन कंगना रनौत.
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2020 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

