बॉलीवुड

Kangana Ranaut ने खुद को 'संघी महिला' बताकर पोस्ट की बेहद Bold Photos

बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत इंटरनेट पर निडर होकर अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बयानों से बवाल मचाया है. कुछ ही समय पहले अपने विवादित पोस्ट्स के चलते ट्विटर अकाउंट बैन होने के बाद अब एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर काफी सक्रीय हैं.

Kangana Ranaut ने खुद को 'संघी महिला' बताकर पोस्ट की बेहद Bold Photos
कंगना रनौत (Photo Credits: Instagram)

Kangana Ranaut Hot Photos: बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत इंटरनेट पर निडर होकर अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बयानों से बवाल मचाया है. कुछ ही समय पहले अपने विवादित पोस्ट्स के चलते ट्विटर अकाउंट बैन होने के बाद अब एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर काफी सक्रीय हैं. अपने ट्रोलर्स से भिड़ जाने वाली कंगना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट पोस्ट्स से काफी लोगों का ध्यान आकर्षित किया है.

एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद ग्लैमरस फोटो पोस्ट को है जिसमें वो गोल्डन कलर की हॉट आउटफिट में अपने बेहद आकर्षक अंदाज में पोज करती हुई नजर आ रही हैं. इस फोटो को पोस्ट करके उन्होंने उन लिबरल्स को जवाब दिया है जिन्हें लगता है कि संघी महिलाएं हॉट नहीं होती हैं.

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut Hot Photo: कंगना रनौत ने समुंद्र के किनारे बिकिनी पहन दिया हॉट पोज, बोल्ड फोटो की शेयर

कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी (Photo Credits: Instagram)

इसी के साथ उन्होंने अपनी दूसरी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो ब्लैक कलर की ब्रा में अपने बेहद सेक्सी अवतार में नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, "हॉट संघी."

कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी (Photo Credits: Instagram)

कंगना इसी तरह अपने बोल्ड स्टाइल से लोगों को अक्सर हैरान कर देती हैं. इंटरनेट पर अपनी इन तस्वीरों के चलते भी वो काफी लोगों के बीच एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. बता दें कि कंगना इन दिनों मुंबई में मौजूद हैं. हाल ही में वो अपने दफ्तर के बाहर मीडिया द्वारा स्पॉट की गईं थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2021 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).