बॉलीवुड

Kangana Ranaut ने बहन Rangoli Chandel समेत कजिन्स को गिफ्ट किया फ्लैट, जताई इस बात की खुशी

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी बहन रंगोली, भाई अक्षत सहित दो और कजिन्स को चंडीगढ़ में आलीशान फ्लैट्स गिफ्ट किए हैं. इस पर बात करते हुए कंगना ने ट्वीट किया, "मैं लोगों को इस बात के लिए प्रोत्साहित करना चाहूंगी कि वे अपनी धन-संपत्ति को अपने परिवार संग साझा करें. खुशियां बांटने पर ही दोगुनी होती है.

Kangana Ranaut ने बहन Rangoli Chandel समेत कजिन्स को गिफ्ट किया फ्लैट, जताई इस बात की खुशी
कंगना रनौत (Photo Credits: Yogen Shah)

Kangana Ranaut Gifts Flats to Rangoli Chandel and Cousins: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी बहन रंगोली, भाई अक्षत सहित दो और कजिन्स को चंडीगढ़ में आलीशान फ्लैट्स गिफ्ट किए हैं. इस पर बात करते हुए कंगना ने ट्वीट किया, "मैं लोगों को इस बात के लिए प्रोत्साहित करना चाहूंगी कि वे अपनी धन-संपत्ति को अपने परिवार संग साझा करें. खुशियां बांटने पर ही दोगुनी होती है.

ये खूबसूरत लग्जरी अपार्टमेंट्स अभी अंडर कंस्ट्रक्शन हैं, जो 2023 में बनकर तैयार होंगे. मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि अपने परिवार के लिए इतना कर पा रही हूं." ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना ने हर फ्लैट के लिए चार करोड़ रुपये खर्चे हैं.

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput के जन्मदिन पर कंगना रनौत ने एक बार फिर मूवी माफियाओं और फिल्म मेकर्स को लिया आड़े हाथ

अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में कंगना 'थलाइवी', 'तेजस', 'धाकड़' और 'मणिकर्णिका : द लीजेंड ऑफ दिद्दा' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2021 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).