बॉलीवुड

90 के दशक में काजोल इस अंदाज से जीत लेती थी फैंस का दिल, शेयर की ये पुरानी फोटो

अभिनेत्री काजोल ने सोमवार को अपने सोशल अकाउंट पर थ्रोबैक तस्वीर साझा की जिसमें उन्हें चमकदार, लम्बे घने कर्ल बालों में देखा जा सकता है. काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर यह हेयर लुक साझा किया.

90 के दशक में काजोल इस अंदाज से जीत लेती थी फैंस का दिल, शेयर की ये पुरानी फोटो
काजोल (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री काजोल (Kajol) ने सोमवार को अपने सोशल अकाउंट पर थ्रोबैक तस्वीर साझा की जिसमें उन्हें चमकदार, लम्बे घने कर्ल बालों में देखा जा सकता है. काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर यह हेयर लुक साझा किया.

1990 के दशक की लग रही यह फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "क्या..कसम से यह हेयरस्टाइल ट्रेंड में था..एक जमाने में." काजोल की यह फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इस फोटो को 3 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं. वहीं  इस पोस्ट पर कई फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "बाल धोने के बाद जब स्पा न मिले." एक अन्य ने लिखा, "आप इस हेयर स्टाइल में बहुत अच्छी लग रही हैं." यह भी पढ़े: काजोल ने बताया कि आखिर वह कभी डिप्लोमेटिक क्यों नहीं हो सकतीं

 

View this post on Instagram

 

I swear..... #InStyle #UnnaturalPerm #MeWhenI

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल अजय देवगन के साथ फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji The Unsung Warrior Movie Trailer) में नजर आई थी. अब मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो काजोल फिल्म 'त्रिभंगा' (Tribhanga) से अपना डिजिटल डेब्यू करती नजर आएंगी, जिसका निर्देशन रेणुका शवारियर हाणे कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2020 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).