जॉन अब्राहम सितंबर महीने से शुरू करेंगे फिल्म सत्यमेव जयते 2 की शूटिंग, लखनऊ जाएंगी टीम
जॉन अब्राहम के इस फिल्म की शूटिंग पहले मुंबई में होनी थी लेकिन नई स्क्रिप्ट के मुताबिक अब फिल्म की शूटिंग लखनऊ में होनी है. इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ दिव्या खोसला कुमार भी नजर आने जा रही हैं.
साल 2018 में जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म सत्यमेव जयते (Satyameva Jayate) को दर्शकों ने काफी पसंद किया. फिल्म में जॉन अब्राहम के धमाकेदार एक्शन की भी काफी तारीफ़ हुई थी. यही वजह रही मेकर्स इसके दूसरे पार्ट को लेकर काफी उत्साहित थे. ऐसे में फिल्म की शूटिंग अप्रैल महीने शुरू होनी थी. लेकिन कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन ने सारी प्लानिंग पर पानी फेर दिया. ऐसे में जॉन अब्राहम की इस फिल्म की शूटिंग भी डिले हो गई. लेकिन अब डायरेक्टर मिलाप जवेरी ने सत्यमेव जयते 2 की शूटिंग के लिए तैयारी कर ली है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस लॉकडाउन में मिलाप जवेरी ने फिल्म की स्क्रिप्ट पर फोक्स किया जिसके बाद इसे और कसा हुआ बनाया है.
हालांकि जॉन अब्राहम के इस फिल्म की शूटिंग पहले मुंबई में होनी थी लेकिन नई स्क्रिप्ट के मुताबिक अब फिल्म की शूटिंग लखनऊ में होनी है. इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ दिव्या खोसला कुमार भी नजर आने जा रही हैं. जबकि फिल्म कहानी पिछली कहानी करप्शन के इर्दगिर्द ही घूमती दिखाई देगी. हालांकि इस बार सब बेहद ही एक्सट्रीम होने जा रहा है.
पहले ये फिल्म इस साल के अक्टूबर महीने में रिलीज होनी थी. लेकिन अब इसकी शूटिंग ही सितंबर महीने से शुरू होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2020 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

