बॉलीवुड

Mumbai Saga Teaser: जब बॉम्बे की सड़कों पर था बंदूक का राज, जॉन अब्राहम की फिल्म का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज

फिल्म के टीजर को जॉन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसे शेयर करते हुए जॉन ने लिखा कि जब बॉम्बे मुंबई नहीं था और हिंसा सड़कों पर राज करती थी. तैयार हो जाइए इस गाथा के लिए.

Mumbai Saga Teaser: जब बॉम्बे की सड़कों पर था बंदूक का राज, जॉन अब्राहम की फिल्म का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज
मुंबई सागा टीजर (Image Credit: YouTube)

नामी डायरेक्टर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने जैसे ही मुंबई सागा (Mumbai Saga) फिल्म का ऐलान किया. इसे लेकर लोगों के बीच जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिली. क्योंकि संजय गुप्ता एक बार फिर अपने गैंगस्टर-पुलिस ड्रामा फिल्म लेकर लोगों के बीच आ रहे हैं. जिसमें जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी अहम् भूमिका में नजर आने जा रहे हैं. ऐसे में अब फिल्म का टीजर सामने आया है. जिसमें जॉन और इमरान का दम देखते हो बन रहा है.

फिल्म के टीजर को जॉन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसे शेयर करते हुए जॉन ने लिखा कि जब बॉम्बे मुंबई नहीं था और हिंसा सड़कों पर राज करती थी. तैयार हो जाइए इस गाथा के लिए. फिल्म के टीजर में जॉन जहां गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं वहीं इमरान हाशमी पुलिस के रोल में. दोनों के बीच चल रही ये जंग ही मुंबई सागा की कहानी बयान करने जा रही हैं. यह भी पढ़े: Satyamaev Jayate 2: फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' में जॉन अब्राहम का दिखेगा डबल रोल, एक्टर ने 15 किलो वजन घटाया

ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म संदीप और पिंकी फरार से होगी. बॉक्स ऑफिस पर ये साल की पहली टक्कर होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2021 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).