'जाऊंगा कहां?': संन्यास के ऐलान के बाद वायरल हुआ अरिजीत सिंह का पुराना वीडियो; बताया क्यों छोड़ रहे हैं बॉलीवुड (Watch Video)

प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा के बाद अरिजीत सिंह का एक दशक पुराना वीडियो इंटरनेट पर छा गया है. इस वीडियो में उन्होंने 'चला जाऊंगा' जैसे बयानों की असलियत बताई थी, जो आज उनके फैसले से जुड़ती नजर आ रही है.

अरिजीत सिंह (Photo Credit: Instagram)

मुंबई: मशहूर गायक अरिजीत सिंह (Arijit Singh) द्वारा प्लेबैक सिंगिंग (Playback Singing) से संन्यास (Retirement) लेने की घोषणा के बाद से ही उनके प्रशंसक और पूरी फिल्म इंडस्ट्री सकते में है. 27 जनवरी 2026 को दिए गए इस बड़े बयान के बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर अरिजीत का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो में अरिजीत अपनी प्रसिद्धि और करियर के अंत को लेकर एक ऐसी बात कहते नजर आ रहे हैं, जो आज उनके संन्यास के फैसले की गहराई को बयां करती है.

वायरल हो रहा यह वीडियो लगभग एक दशक पुराना (2017 का) है। इसमें एक पत्रकार उनसे पूछता है, ‘कई बार आप यह कहते हैं कि आप चला जाएंगे (स्टार्डम से दूर)’ इस पर अरिजीत मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं:

‘जाऊंगा कहां? यहीं पे रहना है. (म्यूजिक की दुनिया में ही रहना है).’

प्रशंसकों का मानना है कि यह वीडियो इस बात का सबूत है कि अरिजीत का हालिया फैसला कोई अचानक लिया गया कदम नहीं, बल्कि उनके जीवन दर्शन का हिस्सा है. वे मुख्यधारा के 'स्टार्डम' से भले ही दूर हो रहे हैं, लेकिन संगीत से उनका रिश्ता अटूट है. यह भी पढ़ें: Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा; जरूर सुनें बहुमुखी गायक के ये 5 पॉपुलर गैर-हिंदी गाने

अरिजीत सिंह का वायरल 2017 का वीडियो देखें

क्यों लिया संन्यास? बोरियत और 'स्वतंत्र कलाकार' बनने की चाह

अरिजीत ने अपने प्राइवेट सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फैसले के पीछे के असली कारणों का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि यह किसी एक वजह से नहीं, बल्कि कई कारणों से लिया गया फैसला है:

अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट की घोषणा की - बयान देखें

नहीं थमेगा अरिजीत का संगीत

संन्यास के ऐलान के बीच अरिजीत ने स्पष्ट किया है कि वे संगीत बनाना नहीं छोड़ रहे हैं.

414 करोड़ रुपए की संपत्ति और ग्लोबल फैन फॉलोइंग होने के बावजूद, अरिजीत ने शांति और अपनी शर्तों पर संगीत बनाने के लिए चकाचौंध को छोड़ने का साहस दिखाया है.

Share Now

\