बॉलीवुड

सोनम के संगीत में 'कलीरे' की रस्म से बचकर काफी खुश नजर आई जाह्नवी कपूर

इस सेरेमनी में एक रस्म भी निभाई गई. इस रस्म को कलीरे कहा जाता है. पंजाबी शादी में दुल्हन के कलीरे जिस भी कुंवारी लड़की पर गिराए जाते है, उसकी शादी होने की संभावना बढ़ जाती है

सोनम के संगीत में 'कलीरे' की रस्म से बचकर काफी खुश नजर आई जाह्नवी कपूर
सोनम कपूर ने अपनी कजिन जाह्नवी कपूर पर कलीरे गिराने की कोशिश की (Photo Credits : Yogen Shah)

मुंबई: काफी समय से सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी चर्चा में थी. 2 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आज ये दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इस शादी के जश्न का आगाज 6 मई से ही हो गया था. रविवार शाम को सोनम की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन उनके घर पर हुआ था. सोमवार को उनके संगीत के फंक्शन का आयोजन मुंबई के एक होटल में किया गया. इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के कई सितारें शामिल हुए. रेखा, करण जौहर, शिल्पा शेट्टी, फराह खान, करिश्मा कपूर, बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर और वरुण धवन जैसे सितारों ने इस फंक्शन में रौनक लगाई.

इस सेरेमनी में एक रस्म भी निभाई गई. इस रस्म को कलीरे कहा जाता है. पंजाबी शादी में दुल्हन के कलीरे जिस भी कुंवारी लड़की पर गिराए जाते हैं, उसकी शादी होने की संभावना बढ़ जाती है. सबसे पहले सोनम कपूर ने जाह्नवी कपूर पर कलीरे गिराने की कोशिश की पर वह इसमें असफल रही. इस रस्म से बचकर जाह्नवी कपूर काफी खुश नजर आई. इसके बाद सोनम ने अपनी खास दोस्त जैकलीन फर्नांडिस पर कलीरे गिराने चाहे और जैकलीन भी यह चाह रही थी कि कलीरे उन पर गिरे पर अफसोस ऐसा नहीं हुआ जिसकी वजह से वह निराश नजर आई. बाद में जैकलीन को यह अहसास हुआ कि एक मोती उन पर गिरा था. लगता है सोनम की तरह जैकलीन भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं.

आपको बता दें कि आज सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी हो जाएगी. सोनम के वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन भी मुंबई के 'द लीला' होटल  में आज शाम को ही किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2018 12:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).