अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर बहन जाह्नवी ने शेयर किया यह प्यार भरा पोस्ट
अर्जुन कपूर आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस शुभ अवसर पर बहन जाह्नवी ने उन्हें एक खास अंदाज में विश किया. उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके और अर्जुन के अलावा खुशी और अंशुला कपूर को भी देखा जा सकता है
अर्जुन कपूर आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस शुभ अवसर पर बहन जाह्नवी ने उन्हें एक खास अंदाज में विश किया. उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके और अर्जुन के अलावा खुशी और अंशुला कपूर को भी देखा जा सकता है. उन्होंने लिखा कि, "आपकी ही वजह से हमें हिम्मत मिलती है .लव यू, हैप्पी बर्थडे अर्जुन भईया." बता दें कि मां श्रीदेवी की मृत्यु के बाद अर्जुन ने जाह्नवी और खुशी को हर कदम पर सपोर्ट किया है. दोनों बहनें अर्जुन के काफी करीब मानी जाती हैं.
अर्जुन अपने पिता बोनी कपूर के साथ आइफा अवॉर्ड्स अटेंड करने के लिए बैंकॉक गए थे और बीती रात ही वह वापिस मुंबई लौटे. जाह्नवी और खुशी कपूर ने उनका स्वागत किया. बाद में उन्होंने अर्जुन से केक भी कटवाया. उनकी कजिन सोनम कपूर ने एक वीडियो को अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन केक काटने के लिए बिल्कुल तैयार है. बहन जाह्नवी ने भी एक स्टोरी के रूप में इस वीडियो को शेयर किया था. सोनम ने लिखा था कि, "हैप्पी हैप्पी बर्थडे अर्जुन, बहुत सारा प्यार, काश मैं वहां पर तुम्हारे साथ सेलिब्रेट कर रहीं होती.. मिस यू. तुम सबसे अच्छे भाई हो."
वर्क फ्रंट पर देखा जाए तो अर्जुन जल्द ही 'नमस्ते इंग्लैंड' और 'संदीप और पिंकी फरार' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे. इन दोनों ही फिल्मों में उनके अपोजिट में परिणीति चोपड़ा को देखा जाएगा. 'नमस्ते इंग्लैंड' इस साल 19 अक्टूबर को रिलीज होगी और 'संदीप और पिंकी फरार' के लिए लोगों को अगले साल तक इंतजार करना पड़ेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2018 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

