बॉलीवुड

जाह्नवी कपूर का ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब, कहा- इतना भी पैसा नहीं कमाया कि...

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को अक्सर उनके कपड़ो के लिए ट्रोल (Troll) किया जाता है. यूजर्स का कहना है कि जाह्नवी एक ही ड्रेस कई बार पहनती हैं.

जाह्नवी कपूर का ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब, कहा- इतना भी पैसा नहीं कमाया कि...
जाह्नवी कपूर (Photo Credits: Youtube)

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को अक्सर उनके कपड़ो के लिए ट्रोल (Troll) किया जाता है. यूजर्स का कहना है कि जाह्नवी एक ही ड्रेस कई बार पहनती हैं. हाल ही में जाह्नवी ने इन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि, "वो ऐसा कैसे कर सकते हैं? इतना भी पैसा नहीं कमाया कि हर रोज नए कपड़े....आप हर किसी को खुश नहीं कर सकते...खास तौर पर कपड़ो से...मेरा मानना है कि आप लोगों की आलोचना तब गंभीरता से लेते हैं जब वो आपके काम से जुड़ी हो..और फिर आप उस पर काम कर सकते हैं...लेकिन मैं जिम के बाहर कैसी लगती हूं..ये मेरा काम नहीं है."

जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'कारगिल गर्ल' (Kargil Girl) में नजर आएंगी. यह फिल्म भारतीय वायुसेना की पायलट गुंजन सक्सेना की जिंदगी पर आधारित है. फिल्म में अंगद बेदी और पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका में है. धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा है. शरण शर्मा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

Pomegranate constellations ✨

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

यह भी पढ़ें:- पंकज त्रिपाठी ने जाह्नवी कपूर की प्रशंसा में कही यह बड़ी बात

बता दें कि जाह्नवी ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'धड़क' (Dhadak) से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म में ईशान खट्टर भी  अहम भूमिका में थे. उनकी भी यह पहली फिल्म थी. करण जौहर द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया था. फिल्म में जाह्नवी और ईशान के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2019 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).