फैन्स के बीच जाह्नवी और ईशान ने खुलेआम किया रोमांस, देखें VIDEO
बुधवार को जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' का टाइटल ट्रैक लॉन्च कर दिया गया. इस गीत को जयपुर में हुए एक इवेंट के दौरान रिलीज किया गया. जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने इस रोमांटिक गीत पर डांस भी किया.
बुधवार को जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' का टाइटल ट्रैक लॉन्च कर दिया गया. इस गीत को जयपुर में हुए एक इवेंट के दौरान रिलीज किया गया. इस गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और अभी तक यूट्यूब पर इसे 8 मिलियन बार देखा जा चुका है. इस इवेंट में फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान के साथ जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने शिरकत की. वहां मौजूद लोगों के सामने इस गाने को लॉन्च किया गया. बाद में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने इस रोमांटिक गीत पर डांस भी किया.
फिल्म 'धड़क' के ट्रेलर में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की लाजवाब केमिस्ट्री तो देखने को मिली ही थी, कल भी इन दोनों ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में एक साथ डांस किया. फैन्स उनको चीयर करते हुए नजर आए. इस अवसर पर जाह्नवी को ट्रेडिशनल अवतार में देखा गया जबकि ईशान वेस्टर्न लुक में नजर आए.
यह भी पढ़े : - Dhadak Title Track : इस गीत को सुनकर धड़कने लगेगा आपका दिल
'धड़क' की बात करें तो यह फिल्म 2016 की सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है. जाह्नवी कपूर इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. ईशान खट्टर की यह दूसरी फिल्म होगी. इससे पहले उन्हें इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में भी देखा गया था. 'धड़क' को करण जौहर और अपूर्व मेहता ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2018 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

