Dhadak Title Track : इस गीत को सुनकर धड़कने लगेगा आपका दिल
फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था. अभी तक यूट्यूब पर इस ट्रेलर को 35 मिलियन बार देखा जा चुका है. बुधवार को इस फिल्म का पहला गाना 'धड़क' भी रिलीज कर दिया गया. यह फिल्म का टाइटल ट्रैक है और इसे जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर पर फिल्माया गया है
फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था. अभी तक यूट्यूब पर इस ट्रेलर को 35 मिलियन बार देखा जा चुका है. बुधवार को इस फिल्म का पहला गाना 'धड़क' भी रिलीज कर दिया गया. यह फिल्म का टाइटल ट्रैक है और इसे जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर पर फिल्माया गया है. इस रोमांटिक गीत में इन दोनों की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. 'धड़क' नामक इस गाने को अजय गोगावले और श्रेया घोषाल ने गया है. अजय-अतुल ने इसका म्यूजिक दिया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने इस गीत के बोल लिखें हैं.
करण जौहर ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इस गीत को शेयर किया. उन्होंने ट्वीट करते वक्त लिखा कि, "किसी की भावनाओं से अपने दिल को धड़कने दो. 'धड़क' का टाइटल ट्रैक अब अब आउट हो चुका है."
Let the feeling of someone making your heart go #Dhadak take over!❤ #DhadakTitleTrack out now! https://t.co/pqN4sFBRNl
@apoorvamehta18 @KuttySujay #Janhvi #Ishaan @ShashankKhaitan @ZeeStudios_ @AjayAtulOnline @OfficialAMITABH @ZeeMusicCompany pic.twitter.com/9IVH6a4aM3
— Karan Johar (@karanjohar) June 20, 2018
इस गाने के बाद अब दर्शकों को 'झिंगाट' नामक गीत का इंतजार रहेगा क्योंकि इस गाने का मराठी वर्जन काफी पॉपुलर हुआ था. इस गाने के बजे बिना कोई भी शादी और पार्टी अधूरी मानी जाती थी. ट्रेलर में इस गाने की थोड़ी सी झलक भी देखने को मिली थी.
इस फिल्म में ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर के अलावा आशुतोष राणा भी अहम भूमिका में हैं. 'धड़क' 2016 में आई मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है. करण जौहर और अपूर्व मेहता इस फिल्म के निर्माता है. शशांक खेतान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होने जाने रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2018 12:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

