बॉलीवुड

अपनी पहली फिल्म की सफलता के लिए पिता संग तिरुपति बालाजी पहुंची जाह्नवी कपूर, देखें Video

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. इसी बीच जाह्नवी भगवान से दुआ मांगने तिरुपति बालाजी पहुंची

अपनी पहली फिल्म की सफलता के लिए पिता संग तिरुपति बालाजी पहुंची जाह्नवी कपूर, देखें Video
पिता संग तिरुपति बालाजी पहुंची जाह्नवी कपूर (Photo Credits : Instagram)

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. आज कल ये दोनों अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में वयस्त हैं. इसी बीच जाह्नवी भगवान से प्रार्थना करने के लिए तिरुपति बालाजी पहुंची. इस मौके पर उनके साथ बहन खुशी कपूर और पिता बोनी कपूर  भी नजर आएं. कहा जा रहा है कि जाह्नवी अपनी फिल्म 'धड़क' के लिए प्रार्थना करने वहां गई थी. जाह्नवी और खुशी मंदिर जाते वक्त ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आएं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जाह्नवी अपने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी के मंदिर से बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं.

जाह्नवी कपूर के फैन क्लब ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और अभी तक कई लोग इसे देख भी चुके हैं.

इसके बाद जाह्नवी, खुशी और बोनी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था. अगर 'धड़क' की बात करें तो ईशान और जाह्नवी के अलावा इस फिल्म में आशुतोष राणा भी अहम भूमिका में हैं. शशांक खेतान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और करण जौहर इस फिल्म के निर्माता है. 'धड़क' 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2018 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).