सलमान खान की पैपराजी फोटोग्राफर बनी जैकलीन फर्नांडीज, दबंग ने फोटो की शेयर
अपने भांजे अहिल शर्मा का बर्थडे सेलिब्रेट करने अपनी फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ अर्पिता फार्म पर पहुंचे थे लेकिन लॉकडाउन के कारण वहा पर फंसे हुए है.
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों पनवेल के फॉर्महाउस पर अटके हुए है. वे अपने भांजे आहिल शर्मा का बर्थडे सेलिब्रेट करने अपनी फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ अर्पिता फार्म पर पहुंचे थे लेकिन लॉकडाउन के कारण वहां पर फंसे हुए है. सलमान के साथ उनकी दोस्त जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) भी वहां पर फंसी हुई है. हाल ही में सलमान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
इस फोटो में सलमान खान जिम कर रहे है तो वहीं जैकलीन उनके पीछे से चुपके से फोटो खींचती हुई नजर आ रही है. सलमान ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, जैकी चुपके से फोटो खींचती हुई पकड़ी गई चोरी चोरी चुपके चुपके. इसके बाद जैकी ने एक और तस्वीर खींची है जो वो खुद पोस्ट करेंगी. यह भी पढ़ें: मुश्किल दौर में सलमान खान ने जरूरतमंदों के अकाउंट में डाले पैसे, अस्सिटेंट डायरेक्टर ने स्क्रीनशॉट किया शेयर
सलमान को जिम करते हुए देख जैकी भी खुद को फोटो लेने से रोक नहीं पाई. इसलिए वो चुपके से सलमान की फोटो लेने की कोशिश कर रही थी. लेकिन उनकी इस चोरी को सलमान ने पकड़ ही लिया.
सलमान खान की इस पोस्ट को अब तक 10 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है और उनके फैंस कमेंट्स पर कमेंट्स कर रहे है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

